ESIC UDC Result 2022: ESIC ने जारी किया UDC 2022 फेज 1 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

ESIC UDC Result 2022: ESIC ने UDC 2022 फेस 1 की रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। फेस 2 की परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को किया जाएगा।

0
284
ESIC UDC Result 2022
ESIC UDC Result 2022

ESIC UDC Result 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने UDC 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ESIC की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ESIC UDC 2022 फेज 1 की परीक्षा 19 मार्च, 2022 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार ESIC UDC भर्ती 2022 के फेस 1 की परीक्षा में सफल हुए हैं उनको फेज 2 यानी मेन्स परीक्षा 2022 के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ESIC UDC 2022 फेज 2 की परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। इसके बाद अंत में फेज 3 में उम्मीदवारों का कंप्यूटर स्किल टेस्ट होगा।

Employee State Insurance Corporation Logo

ESIC UDC Result 2022 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ESIC की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां “ESIC UDC Result 2022” पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी।
  • इसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर चेक करें।
  • अंत में ESIC UDC Result 2022 डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।
How To Apply For EWS Certificate

ESIC UDC Prelims Result 2022: Cut Off

ESIC द्वारा जारी किए गए यूडीसी फेस 1 परीक्षा के नोटिस के अनुसार, पहले चरण की परीक्षा में कुल 200 अंकों के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के लिए कम से कम 45 प्रतिशत यानि 90 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं, OBC/EWS वर्ग में 40 फीसदी यानि 80 अंक, SC/ST वर्ग में 35 फीसदी (70 अंक), दिव्यांग वर्ग में 30 फीसदी (60 अंक) और भूतपूर्व कर्मचारी श्रेणी में कम से कम 35 फीसदी (70 अंक) प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

संबंधित खबरें:

BOB Officer Recruitment: ऑफिसर के 100 पदों पर निकली भर्तियां, बिना परीक्षा होगा चयन

RPSC Teachers Recruitment: 9 हजार से अधिक रिक्त पदों पर निकली भर्तियां, यहां जानें Vacancy Details

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here