CSIR UGC NET 2023 की परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए सुनहरा मौका, NTA ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख

0
161
CSIR UGC NET 2023
CSIR UGC NET 2023

CSIR UGC NET 2023: CSIR UGC NET 2023 की परीक्षा फॉर्म भरने के आखिरी तारीख को एनटीए द्वारा बढ़ा दिया गया है। एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 के लिए पंजीकरण की सीमा 17 अप्रैल कर दी है। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 अप्रैल शाम 5 बजे तक थी। अब वह उम्मीदवार जो रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे उनके लिए यह अच्छा मौका है। कई उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाया था और उनके अनुरोध करने पर एनटीए ने उन्हें एक और मौका दिया है।

 CSIR UGC NET 2023
CSIR UGC NET 2023

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। अब उम्मीदवारों के पास आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए 17 अप्रैल तक का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल थी।CSIR NET 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हुई थी। इसके अलावा जानकारी के अनुसार परिक्षा की तारिखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 6 से 8 जून 2023 को परिक्षा होना है।

CSIR UGC NET 2023:
CSIR UGC NET 2023:

CSIR UGC NET 2023: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका आवेदन जमा हो गया है।
  • आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें।

संबंधित खबरें…

दही के बाद अब CRPF परीक्षा में हिंदी को लेकर तमिलनाडु में बवाल, सीएम स्टालिन ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र

“सिलेबस रेशनलाइजेशन” पर क्यों हो रहा बवाल? जानें क्या है NCERT से जुड़ा विवाद…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here