CLAT 2023 Sample Paper: तैयारी के लिए जारी किया गया सैंपल पेपर, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

0
85
CLAT 2023 Admit Card: इस दिन जारी होगा क्लैट 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड...
CLAT 2023 Sample Paper: तैयारी के लिए जारी किया गया सैंपल पेपर, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

CLAT 2023 Sample Paper: क्लैट 2023 परीक्षा की तैयारी के लिए तीसरा सैम्पल पेपर जारी कर दिया गया है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2023 की यूजी और पीजी परीक्षा की तैयारी के लिए ये सैम्पल पेपर जारी किया है। इसमें दिए गए पिछले कुछ वर्षों के पेपर और कुछ मॉक टेस्ट की मदद से सभी कैंडिडेट्स अपनी तैयारी को पहेल से बेहतर और मजबूत बना सकते हैं। इस सैंपल पेपर को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर विजिट करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें CLAT 2023 सैंपल पेपर

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सैंपल पेपर के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • अब नोटिफिकेशन सेक्शन पर जाएं और CLAT Sample Papers लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपका क्लैट सैंपल पेपर 2023 आपके सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आप चाहे तो इसका प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं।

ऐसा होगी मार्किंग

CLAT 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। इसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिए जाएंगे और वहीं, एक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। आपको बता दें, क्लैट 2023 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। इसमें क्लैट का पहला और दूसरा सैंपल पेपर पहले ही जारी किया जा चुका है।

संबंधित खबरें:

CLAT 2023 के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी आगे, अब इस दिन तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन…

CLAT Exam 2023: इन आसान टिप्स से करें क्लैट 2023 परीक्षा की तैयारी, दिसंबर में आयोजित होगी परीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here