CGBSE 10th 12th Board Result 2022: छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित, 8 लाख छात्रों ने दिए थे एग्जाम

CGBSE 10th, 12th Board Result 2022: छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज जारी कर दिए गए है। CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया गया है। नतीजे के अनुसार कक्षा 12वीं में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 79.30% रहा है।

0
170
CSRI Net Result 2022: hindi news
CSRI Net Result 2022:

CGBSE 10th 12th Board Result 2022: छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज जारी कर दिए गए हैं। CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया गया है। छात्र आसानी से वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की है।

CGBSE के परीक्षा के नतीजे आज आ गए है।
CGBSE 10th 12th Board Result 2022

CGBSE 10th 12th Board Result 2022: अच्छे अंकों से पास हुए छात्र

CGBSE के परीक्षा के नतीजे शनिवार को आ गए हैं। नतीजे के अनुसार कक्षा 12वीं में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 79.30% रहा है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 81.15 रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 77.03% रहा है। वहीं 10वीं में 74.23 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

CGBSE 10th 12th Board Result 2022: इस तरह चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आप छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल साइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • CGBSE की साइट पर अब आपको होम पेज नजर आएगा।
  • होम पेज पर ‘CGBSE 10th result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे चेक करके आप डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल साइट
छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल साइट

CGBSE 10th 12th Board Result 2022: छत्तीसगढ़ के रितेश कुमार साही ने 12वीं में टॉप किया है। रितेश को 95.60 फीसदी अंक मिले है। कक्षा 10वीं से सुमन पटेल ने टॉप किया है।

संबंधित खबरें:

NEET PG 2022 Update: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की नीट पीजी 2022 को टालने की याचिका, 21 मई को आयोजित होगी परीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here