NEET UG 2022 Result: नीट रिजल्ट पर आया नया अपडेट, जानें कब और कहां चेक कर पाएंगे परिणाम?

बता दें कि रिजल्ट के साथ उम्मीदवार नीट स्कोरकार्ड (NEET scorecard) भी डाउनलोड कर पाएंगे। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें यह डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

0
179
MHT CET 2022 Result
MHT CET 2022 Result

NEET UG 2022 Result: नीट यूजी परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 7 सितंबर 2022 यानी कल नीट यूजी परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर सकता है। जानकारी के अनुसार रिजल्ट के साथ-साथ परीक्षा की फाइनल आंसर की (NEET UG Final Answer Key 2022) और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस साल नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि नीट यूजी 2022 की परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया गया था। इस परीक्षा में 18 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।

NEET UG 2022 Result
NEET UG 2022 Result

बता दें कि रिजल्ट के साथ उम्मीदवार नीट स्कोरकार्ड (NEET scorecard) भी डाउनलोड कर पाएंगे। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें यह डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार पहले ही तैयारी करके रखें।

NEET UG 2022 Result: इन स्टेप्स के जरिए चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आपको NTA नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको पेज पर नीट यूजी रिजल्ट 2022 लिखा हुआ नजर आएगा। आपको लिंक पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद साइट आपसे आपका एप्लिकेशन नंबर और बर्थ डेट मांगेगा।
  • मांगी गई डिटेल्स को दर्ज करें।
  • सभी डिटेल्स डालते ही स्क्रीन पर आपका नीट यूजी 2022 का रिजल्ट खुल जाएगा।
  • अब आप रिजल्ट डाउनलोड करलें या इसका एक प्रिंट आउट निकाल रख लें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here