BPSSC PET 2022 Exam: एसआई और वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहां देखें परीक्षा का शेड्यूल

0
216
BPSSC PET 2022 Exam
BPSSC PET 2022 Exam

BPSSC PET 2022: BPSSC की ओर से प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर और वन रक्षक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की सूचना दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Z

BPSSC PET 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार वन रक्षक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 मई, 2022 को किया जाना है। वहीं, प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 मई, 2022 से लेकर 16 मई, 2022 तक किया जाएगा।

BPSSC PET 2022: अप्रैल के अंत में जारी होंगे एडमिट कार्ड

प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर और वन रक्षक अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख भी तय कर ली गई है। आयोग की ओर से दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 30 अप्रैल, 2022 को जारी किया जाएगा। लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 2 4

BPSSC PET 2022: कैसे डाउनलोड करें परीक्षा का एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।

BPSSC PET 2022 Admit Card पर दी गई होंगी ये जानकारियां

BPSSC PET 2022 Admit Card पर परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई होंगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी स्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा हॉल में जाने से पहले सभी उम्मीदवार दी गई सभी जानकारियां चेक कर लें, अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की कोई गलती है, तो उम्मीदवार विभाग से संपर्क कर उस गलती में समय रहते हुए सुधार करवा सकते हैं।

Screenshot 2022 04 27 103554
  • Name
  • Roll Number
  • Date Of Birth
  • Gender
  • Guardian’s Name
  • Exam Center
  • Exam Date, Day And Time
  • Photo And Signature Of Candidate

संबंधित खबरें:

BPSC 67th Prelims Exam Admit Card जल्द होगा जारी, जानें परीक्षा की तारीख

SSC CGL Tier 2 Result: आयोग ने जारी किया एसएससी सीजीएल टियर 2 का रिजल्ट, यहां देखें Cut-Off

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here