Petrol-Diesel Price: Delhi की बजाय Noida में महंगा बिक रहा Petrol, जानें क्‍या है वजह

0
353
Petrol -Diesel price
Petrol -Diesel price

Petrol-Diesel Price: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नवंबर 2021 से लगातार स्थिर बनीं हुईं हैं। हालांकि बात अगर महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और राजधानी दिल्‍ली में 95.41रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्‍ली से सटे नोएडा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ पैसे का इजाफा बना हुआ है।यानी दिल्‍ली की बजाय नोएडा में पेट्रोल थोड़ा महंगा बिक रहा है।

नोएडा में पेट्रोल 95.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मालूम हो कि 3 नवंबर 2021 को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने के बाद से अभी तक पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें स्थिर हैं।

petrol22
Petrol-Diesel Price

Petrol-Diesel Price: रोजाना अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें

जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट होता है। इसी आधार पर भारतीय तेल कंपनियां भी अपनी कीमतें तय करतीं हैं। अमूमन कंप‍नियां दामों की समीक्षा करने के बाद ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित करतीं हैं।

Delhi-NCR में क्‍या है रेट

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्‍ली 95.41 86.67
नोएडा 95.51 87.01
गुरुग्राम 95.88 87.01
फरीदाबाद 96.2 87.41

देश के बड़े नगरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

शहर पेट्रोल डीजल
मुंबई 109.96 94.13
कोलकाता 109.96 94.13
चेन्‍नई 101.38 91.42
बेंग्‍लुरु 100.56 85
राजस्‍थान 107.04 90.69
गुजरात 95.11 89.11
मध्‍य प्रदेश 107.21 90.86
तेलंगाना 110.56 96.83
उत्‍तराखंड 95.77 89.75

ऊर्जा आपूर्ति रोक सकता है यूरोप

रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। वैश्विक बाजार में भी उठापटक का दौर जारी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि रूस यूरोप के लिए ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर सकता है। जानकारी के अनुसार कमजोर होते ओमीक्रोन के असर से कच्चे तेल में कीमतों में तेजी बनी रहेगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here