Navratri 2021: आज के दिन होगी देवी के दो स्वरूपों की पूजा, जानें मां कुष्मांडा और स्कंदमाता की पूजन विधि और मंत्र

0
560
Navratri 2021: आज के दिन होगी देवी के दो स्वरूपों की पूजा, जानें मां कुष्मांडा और स्कंदमाता की पूजन विधि और मंत्र

Navratri 2021: अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इस देवी को कुष्मांडा नाम से जाना जाता है। इस देवी की आठ भुजाएं हैं, इसलिए अष्टभुजा कहलाईं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। इस देवी का वाहन सिंह है और इन्हें कुम्हड़े की बलि प्रिय है। संस्कृत में कुम्हड़े को कुष्मांड कहते हैं।

स्कंदमाता

नवरात्रि का पाँचवाँ दिन स्कंदमाता की उपासना का दिन होता है। मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता परम सुखदायी हैं। माँ अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। इस देवी की चार भुजाएं हैं। यह दायीं तरफ की ऊपर वाली भुजा से स्कंद को गोद में पकड़े हुए हैं। नीचे वाली भुजा में कमल का पुष्प है। बायीं तरफ ऊपर वाली भुजा में वरदमुद्रा में हैं और नीचे वाली भुजा में कमल पुष्प है।

मां कुष्मांडा मंत्र

नवरात्रि में चौथे दिन देवी को कुष्मांडा के रूप में पूजा जाता है। अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इस देवी को कुष्मांडा नाम से जाना जाता है। कहते हैं जब पृथ्वी नहीं थी, चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरी था, तब इसी देवी ने अपने मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसीलिए इसे सृष्टि की आदिस्वरूपा या आदिशक्ति कहा गया है।

मंत्र- सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे॥

मां स्कंदमाता मंत्र

स्कंदमाता पहाड़ों पर रहकर सांसारिक जीवों में नवचेतना का निमार्ण करने वाली देवी हैं। स्कंदमाता की पूजा पांचवे दिन होती है। कहते हैं इनके आशिर्वाद से मूर्ख भी ज्ञानी बन जाता है। स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता के कारण इन्हें स्कंदमाता नाम से अभिहित किया गया है। 

मंत्र- सिंहसनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी॥

पूजन विधि (Pujan Vidhi)

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े धारण करें। इसके बाद मंदिर को अच्छे से साफ करें। फिर विधि-विधान से मां दुर्गा के स्वरूप माता स्कंदमाता और कुष्मांडा की पूजा करें। मां की अराधना सिंहसनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी॥ जप करके की जाती है। माता स्कंदमाता और कुष्मांडा को सिंदूर, अक्षत, गंध, धूप, पुष्प अर्पित करें। दूध से बनी हुई मिठाई का भोग लगाएं। 

यह भी पढ़ें: Navratri 2021: आज नवरात्रि का तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा की होती है पूजा, जानें पूजन विधि और मंत्र

Navratri 2021: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, जानिए उपवास के नियम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here