Navratri 2021: PM Modi समेत यूपी CM Yogi Adityanath ने नवरात्रि के सातवें दिन देशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
420
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

Navratri 2021: आज नवरात्रि का सातवां दिन है। आज मां कालरात्रि (Kalratri Maa) की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि कालरात्रि की उपासना करने से ब्रह्मांड की सारी सिद्धियों के दरवाजे खुलने लगते हैं। और तमाम असुरी शक्तियां उनके नाम के उच्चारण से ही भयभीत होकर दूर भागने लगती हैं। नाम से अभिव्यक्त होता है कि मां दुर्गा की यह सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती है। अर्थात जिनके शरीर का रंग घने अंधकार की तरह एकदम काला है। नाम से ही जाहिर है कि इनका रूप भयानक है। सिर के बाल बिखरे हुए हैं और गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला है। अंधकारमय स्थितियों का विनाश करने वाली शक्ति हैं। कालरात्रि काल से भी रक्षा करने वाली यह शक्ति है।

PM Modi ने किया ट्वीट

नवरात्रि का सातवें दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने जनता के सुखी जीवन के लिए मां से प्रार्थना की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “मां कालरात्रि से प्रार्थना है कि सारी बाधाओं को दूर कर वे हर किसी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं।”

CM Yogi ने किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर सूबे की जनता के सुखी जीवन के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “दुष्टों के संहार हेतु विभिन्न अस्त्र-शस्त्र धारण करने वाली त्रिनेत्री आदिशक्ति माँ दुर्गा की सप्तम स्वरूप माँ कालरात्रि हम सभी के जीवन को सुखमय बनाएं व रोगों एवं महामारी आदि से विश्व की रक्षा करें, यही प्रार्थना है।”

शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, “ॐ ऐं ह्रीं क्रीं कालरात्रै नमः माता अम्बे के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि से यही प्रार्थना कि सबके जीवन से दु:ख मिटे, खुशहाली आये। हे मां, अपने भक्तों पर सर्वदा कृपा दृष्टि बनाये रखिये। हर घर में सुख, समृद्धि और आनंद की वर्षा हो, यही कामना। #Navratri2021

स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। माँ भगवती के सप्तम स्वरुप माँ कालरात्रि को प्रणाम। हे माँ ! अपने क्रोध की अग्नि से भय और संताप को जलाकर भक्तों को चिंतामुक्त कर दो l”

यह भी पढ़ें:

Navratri 2021: नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की होती है पूजा, जानें पूजन विधि और मंत्र

Navratri 2021: Narsinghpur में मां दुर्गा की हंसती हुई प्रतिमा ने लोगों को किया मोहित, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है तस्वीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here