Rama Navami 2022: श्रीराम की कृपा पाने का सबसे अच्छा दिन, जानें रामनवमी तिथि की 5 खास बातें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

इस बार राम नवमी पर रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग का त्रिवेणी संयोग बन रहा है

0
512
Rama Navami 2022
Rama Navami 2022

Rama Navami 2022: रामनवमी का त्योहार पूरे देश में 10 अप्रैल यानी कल मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन यानी नवमी तिथि की रात को श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इसे रामनवमी के नाम पर जाना जाता है। चैत्र नवरात्रि के नौंवे दिन रामनवमी के रात को लोग रामजन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। रामनवमी के दिन व्रत रखने की भी मान्यता है। साथ ही इस दिन पूजा आदि के बाद हवन करने का भी विधान है। राम नवमी के दिन घर में हवन आदि करने से घर के अंदर किसी भी प्रकार की अनिष्ट शक्ति का प्रवेश नहीं हो पाता और घर की सुख-समृद्धि सदैव बनी रहती है।

Rama Navami 2022
Rama Navami 2022

Rama Navami 2022: नवमी तिथि का प्रारंभ

  • रामनवमी तिथि- 10 अप्रैल 2022, रविवार
  • नवमी तिथि प्रारंभ – 10 अप्रैल को देर रात 1 बजकर 32 मिनट से शुरू हो रहा है
  • नवमी तिथि समाप्त- 11 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर समाप्त
  • पूजा का मुहूर्त- 10 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 1 बजकर 32 मिनट तक रहने वाला है
Ram Navami 2022
Ram Navami 2022

रामनवमी की पूजन विधि

  • राम नवमी के दिन पूजा करने के बाद पीले रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • फिर हाथ में चावल लेकर व्रत रखने का संकल्प लें और सूर्य भगवान को जल चढ़ाया जाए।
  • इसके बाद पूजास्‍थल पर गंगाजल छिड़कें।
Rama Navami 2022
Rama Navami 2022
  • लकड़ी की एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछा कर भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करें।
  • भगवान राम को तुलसी और कमल का फूल चढ़ाएं।
  • इसके बाद भगवान राम की आरती करें या फिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी कर सकते हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here