हे भगवान! इतना धन; विप्रो, ONGC से अमीर है तिरुपति मंदिर

ट्रस्ट द्वारा धन की जानकारी दी गई है। बता दें कि ट्रस्ट के नाम 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। जबकि सभी बैंकों में 10.25 टन सोना, 2.5 टन सोने के आभूषण और 16,000 करोड़ रुपये जमा हैं।

0
174
Tirupati Temple
Tirupati Temple

Tirupati Temple: देश के सबसे प्रसिद्ध तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) में हर दिन दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दान करते हैं। इसलिए यह मंदिर देश के सबसे धनी मंदिरों में शामिल है। देवस्थानम ने जब अपनी दौलत की घोषणा की तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। ट्रस्ट के पास कितने टन सोना, नकदी और संपत्ति है, यह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

हे भगवन! इतना धन

ट्रस्ट द्वारा धन की जानकारी दी गई है। बता दें कि ट्रस्ट के नाम 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। जबकि सभी बैंकों में 10.25 टन सोना, 2.5 टन सोने के आभूषण और 16,000 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा ट्रस्ट के पास पूरे भारत में 960 संपत्तियां हैं। यह पहली बार है जब ट्रस्ट की संपत्ति की राशि का खुलासा किया गया है।

बैंक ब्याज से धन में वृद्धि

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी बैंकों से मिले ब्याज की वजह से दर्ज की गई है। ट्रस्ट ने कहा कि 2022-23 में 3,100 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया, जिसमें से 668 करोड़ रुपये केवल बैंकों पर ब्याज के लिए थे।

tirumala tirupati ttd
विप्रो, ONGC से अमीर है तिरुपति मंदिर

‘ये’ कंपनियां भी रहीं पीछे

आंकड़ों के मुताबिक, तिरुपति मंदिर की संपत्ति भारत के कई बड़े उद्योगों से ज्यादा है। शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने तक विप्रो का बाजार पूंजीकरण 2.14 लाख करोड़ रुपये था। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट का बाजार मूल्य 1.99 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसके अलावा बहुराष्ट्रीय कंपनी नेस्ले की भारतीय इकाई की कीमत शुक्रवार को 1.96 लाख करोड़ रुपये आंकी गई। इस बीच, केवल दो दर्जन कंपनियों का मूल्यांकन मंदिर ट्रस्ट की संपत्ति से अधिक है। इन कंपनियों में रिलायंस और टाटा संस शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here