Fuel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में एक बार फिर गिरावट बनी हुई है। बात अगर ब्रेंट क्रूड ऑयल की करें तो पिछले सप्ताह के मुकाबले आज यह 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया है।बावजूद इसके देश में काफी लंबे समय से पेट्रोल और डीजल के भाव जस के तस हैं।उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।तेल कंपनियों की तरफ से रोजाना की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल जारी कर दिए हैं। जारी कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।आज भी रेट स्थिर बने हुए हैं।
गौरतलब है कि 22 मई 22 को सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी।इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।देश के 4 महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के सभी शहरों में वाहन ईंधन के भाव फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।
Fuel Price:यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का Rate
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गई हैं।)
संबंधित खबरें