Share Market: कारोबार में गिरावट, Sensex 100 अंक कमजोर, IMF ने भारत की GDP ग्रोथ वित्‍त वर्ष 2023-24 में 6.1 फीसदी रहने की संभावना जताई

Share Market: जानकारी के अनुसार आज अदानी ग्रुप के शेयरों मे बिकवाली का दौरा जारी है। अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी टोटल गैस, अदानी विल्मर, अदानी पावर जैसे स्टॉक्स में लोअर सर्किट लग गया है।

0
84
Share Market: top news hindi on share market
Share Market

Share Market: शेयर कारोबार में हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 270 अंक मजबूत होकर 59770, निफ्टी 82 अंक मजबूत होकर 17731 पर खुला। हालांकि शुरुआती कारोबार में यह तेजी कुछ ही देरी बाद गायब हो गई।सुबह 9.59 बजे सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक गिरावट देखने को मिली।जानकारी के अनुसार आज अदानी ग्रुप के शेयरों मे बिकवाली का दौरा जारी है।

अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी टोटल गैस, अदानी विल्मर, अदानी पावर जैसे स्टॉक्स में लोअर सर्किट लग गया है।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.8 फीसदी रखा है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 6.1 फीसदी और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.8 फीसदी बरकरार रखा है।

अमेरिकी इकोनॉमी को लेकर कहा गया है कि वर्ष 2022 में ग्रोथ रेट 2 फीसदी था। 2023 में यह 1.4 फीसदी और 2024 में 1 फीसदी रहेगा।जबकि चीन का ग्रोथ वर्ष 2022 में 3 फीसदी, 2023 में 5.2 फीसदी और 2024 में 4.5 फीसदी रहेगा। ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर कहा गया है कि साल 2023 में ग्रोथ रेट 2.9 फीसदी रहने की संभावना है। जबकि पहले यह अनुमान 3.4 फीसदी का था।

Share Market ki khabar
Share Market.

Share Market: ये शेयर पहुंचे लाल निशान पर

Share Market: सनफार्मा, कोटकबैंक, विप्रो, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, नेस्‍ले इंडिया, एशियनपेंट, इंडसइंडबैंक, एलटी, टीसीएस, इंफी, एचसीएलटेक, टेकेम आदि के शेयर लाल निशान पर बने हुए हैं। वहीं पावरग्रिड, एसबीआई, एमएंडएम, टाटा मोर्टस, मारुति और टाइटन आदि के शेयरों में तेजी बनी हुई है।

Share Market: सोना गिरा, चांदी स्थिर

Share Market: सरार्फा कारोबार में सोने का भाव आज गिरा हुआ है।राजधानी दिल्‍ली के वायदा कारोबार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज 52,700 रुपये है। इसके भाव में 100 रुपये की तेजी आई है।वहीं 1 किलोग्राम चांदी का भाव आज भी स्थिर बना हुआ है।1किलोग्राम चांदी का भाव आज 72,400 रुपये है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here