Priyanka Chopra ने Nick Jonas के साथ मनाया दीपावली, देखें तस्वीरों में

0
340
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके गायक-अभिनेता पति निक जोनास ने अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर में दिवाली बहुत धूमधाम से मनाई। प्रियंका ने तस्वीरों की एक सीरिज शेयर की है, जिसमें निक के साथ वो पूजा करती हुई दिख रही हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके गायक-अभिनेता पति निक जोनास ने अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर में दिवाली बहुत धूमधाम से मनाई। प्रियंका ने तस्वीरों की एक सीरिज शेयर की है, जिसमें निक के साथ वो पूजा करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी है,जबकि निक ने कढ़ाई वाला सफेद कुर्ता पहना है।

दोनों ने दीया जलाते और पूजा करते हुए तस्वीरे शेयर की है। इससे पहले प्रियंका ने शेयर किया था कि निक और वे दोनों आध्यात्मिक हैं और उनके विचार काफी हद तक मिलते हैं। बेशक, हम अलग-अलग धर्मों के साथ पले-बढ़े हैं, फिर भी आस्था एक है। मैं एक आस्तिक हूं और धर्म ईश्वर तक पहुंचने का एक राश्ता है।

पूजा से करती हूं शुभ काम की शुरूआत


मैं घर में अक्सर पूजा पाठ करती हूं। जब भी हम कोई बड़ा काम शुरू कर रहे होते हैं तो निक अक्सर मुझसे ऐसा करने के लिए कहते हैं, क्योंकि इसी तरह मैंने अपने जीवन में हमेशा कुछ शुभ शुरू किया है। दिवाली से एक दिन पहले प्रियंका मिंडी कलिंग द्वारा आयोजित एक समारोह में भी शामिल हुईं। लिली सिंह भी इस प्री-दिवाली बैश का हिस्सा थीं।

प्रियंका हाल ही में ऐमजॉन शो सिटाडेल की शूटिंग खत्म करके लॉस एंजेलिस लौटी हैं। रिचर्ड मैडेन अभिनीत यह सीरिज रुसो ब्रदर्स द्वारा बनाई जा रही है। वह द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन्स (The Matrix: Resection) सीरीज में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें:

Ayushmann Khurrana और Vaani Kapoor की फिल्म Chandigar Kare Aashiqui का पोस्टर रिलीज

Happy Birthday Aishwarya Rai Bachchan: इस तरह Abhishek Bachchan ने Aishwarya Rai को किया था प्रपोज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here