Bhojpuri Song: Pawan Singh के ‘बंदूक की नोक’ पर आकांक्षा दुबे ने किया गजब का डांस, बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

पवन सिंह का नया गाना ‘साटा के पईसा’ (Sata Ke Paisa) सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।

0
267
Pawan Singh
Pawan Singh के 'बंदूक की नोक' पर आकांक्षा दुबे ने किया गजब का डांस

Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आजकल हेडलाइंस में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) को तलाक देने की अर्जी को लेकर चर्चा में थे। वहीं दूसरी ओर उनका नया गाना ‘साटा के पईसा’ (Sata Ke Paisa) सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।

 Pawan Singh
Pawan Singh

Pawan Singh के गाने ने मचाया धमाल

पवन सिंह के इस नए गाने ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। गाने में उनके साथ एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे है, जिनके साथ वो जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। इस सॉन्ग को अब तक 1. 2 करोड़ यानी 12 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पवन सिंह का दबंग अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं। बता दें कि भोजपुरी गाना ‘साटा के पईसा’ (Bhojpuri gana Sata Ke Paisa) के वीडियो को Shubh Labh Films के यूट्यूब चैनल से 1 मई 2022 को जारी किया गया था।

गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) गजब की अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं। सॅान्ग की सबसे खासबात ये है कि पवन सिंह ने अपनी बंदूक की नोक पर एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे ( Aakanksha Dubey) को डांस करने पर मजबूर कर दिया। भोजपुरी दर्शक इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

ddcc60b7 003b 47be 9538 76d94a3736c2 1

पवन सिंह ने अपने इस गाने से माहौल बना दिया हैं। सामने आते ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस गाने में पवन सिंह और अकांक्षा की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली है। साथ ही सुपरस्टार एक्ट्रेस संग खूब रोमांस करते भी दिख रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

Bhojpuri New Song: Khesari lal yadav ने ‘नथुनिया’ गाने पर अर्शिया अर्शी के साथ जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख फैंस में मची खलबली

Bhojpuri New Song: Akshara Singh के नए गाने ‘सैयां के बुलेट’ ने मचाया तहलका, डांस देखकर दीवाने हुए फैंस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here