Bhojpuri New Song: Akshara Singh के नए गाने ‘सैयां के बुलेट’ ने मचाया तहलका, डांस देखकर दीवाने हुए फैंस

अक्षरा सिंह और करण खन्ना का ‘सैयां के बुलेट' वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। song ने YouTube पर एक दिन में 2 मिलियन व्यूज पार कर लिया है।

0
896
Akshara Singh
Bhojpuri New Song: Akshara Singh के नए गाने 'सैयां के बुलेट' ने मचाया तहलका

Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अक्षरा को भोजपुरी क्वीन कहा जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस का नया सॉन्ग ‘सैयां के बुलेट’ (Saiya Ke Bullet) रिलीज हुआ। गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। अक्षरा सिंह के इस गाने को यूट्यूब पर 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

a5ddfe27 ea9d 441f b0cd 4a2a14bff5a2

Bhojpuri New Song: Akshara Singh ने करण संग लगाए ठुमके

अक्षरा सिंह और एक्टर करण खन्ना (Karan Khanna) का ‘सैयां के बुलेट’ वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। आपको बता दें कि अक्षरा का कोई भी गाना हो वो हमेशा हिट रहता है। ये गाना फैंस के बीच छा चुका है। इंस्टाग्राम यूजर्स जमकर इस गाने में वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में करण के साथ अक्षरा की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही हैं। फैंस जमकर इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं।

अक्षरा और करण का ये गाना अपना भोजपुरी (Apan Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को यूट्यूब पर 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सॅान्ग में करण देसी लुक में हैं। वहीं अक्षरा सिंह ग्लैमरस अवतार में दिख रही हैं।

अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘Yippee Bullet song ने YouTube पर एक दिन में 2 मिलियन को पार कर लिया है, आप सभी के प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।’

Bhojpuri New Song: Akshara Singh
Bhojpuri New Song: Akshara Singh

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी में नजर आने के बाद अक्षरा सिंह भोजपुरी के साथ ही हिंदी के दर्शकों की भी चहेती बन गई हैं। खासकर इस गाने के बाद तो फैंस और भी ज्यादा उनके दिवाने हो गए हैं। अक्षरा और करण का गाना ‘सैयां के बुलेट’ हर तरफ छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें:

Bhojpuri New Song: Khesari Lal Yadav के नए गाने ‘Kajra’ ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

Bhojpuri: Amrapali Dubey से लेकर Khesari Lal Yadav तक- जानिए कितना पढ़े-लिखे हैं ये फेमस भोजपुरी स्टार्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here