Bhojpuri New Song: Khesari lal yadav ने ‘नथुनिया’ गाने पर अर्शिया अर्शी के साथ जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख फैंस में मची खलबली

इस गाने ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है। बता दें कि गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 12,090,866 व्यूज मिल चुके हैं।

0
792
 Khesari lal yadav
 Khesari lal yadav

Bhojpuri New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का एक और भोजपुरी गाना ‘नथुनिया’ (Nathuniya) रिलीज कर दिया गया है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है। बता दें कि गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 12,090,866 व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस गाने को खूब सुना भी जा रहा है।

Khesari lal yadav
Khesari lal yadav

Khesari lal yadav ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा

गाने ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ा दिया है। खेसारी लाल के गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनका कोई भी नया म्यूजिक वीडियो हो हमेशा हिट रहता है। ‘नथुनिया’ गाने में खेसारीलाल यादव ने अपनी आवाज दी है और उनके साथ भोजपुरी की फेमस सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है।

भोजपुरी सिनेमा जगत के सलमान खान कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने इस गाने से माहौल बना दिया हैं। सामने आते ही इस गाने से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस गाने में खेसारी लाल और अर्शियां अर्शी की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली है। साथ ही सुपरस्टार खेसारी लाल एक्ट्रेस संग खूब रोमांस करते भी दिख रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहें हैं। गाने में अर्शिया अर्शी हॅाट अंदाज में नजर आ रही हैं। सॅान्ग में अर्शी खेसारी लाल यादव के साथ रोमांस कर रही हैं।

0d04d7e8 5e7b 47d1 b030 b95b7234e3bb

बताते चले कि खेसारी का सिर्फ ये ही गाना नहीं बल्कि सारे गाने हिट रहते है। इससे पहले भी खेसारी ने ‘सईया के रोटी’ गाने से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। वहीं अब खेसारी का ‘नथुनिया’ भी रिकॉर्ड को तोड़ रहा है। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने दिए हैं। इंटरनेट पर भोजपुरी सॅान्ग सर्च करने पर सबसे पहले खेसारीलाल यादव के गाने ही आते है।

यह भी पढ़ें:

Bhojpuri New Song: Khesari Lal Yadav के नए गाने ‘Kajra’ ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here