Bhojpuri: शादी ब्याह के सीजन में अगर डीजे में भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) न बजे तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा का क्रेज बढ़ता ही जा रहा हैं। आए दिन भोजपुरी के बड़े-बड़े स्टार्स के गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। अब तक आपने भोजपुरी के फेमस स्टार के बारे में बहुत कुछ जाना-सुना होगा पर आज हम आपको भोजपुरी स्टार के पढ़ाई के बारें में बताने जा रहे है। नीचे देखें आपके चहेते भोजपुरी स्टार्स कितना पढ़े लिखे हैं।
Bhojpuri स्टार्स की लिस्ट-

आम्रपाली दुबे- भोजपुरी सिनेमा की फेमस अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना दिया है। अब बात अगर आम्रपाली के पढ़ाई की करें तो अभिनेत्री ने ग्रेजुएशन की हुई है।

खेसारी लाल यादव- भोजपुरी का नाम लेते ही सबसे पहला चेहरा खेसारी लाल यादव का आता है। खेसारी लाल को भोजपुरी सिनेमा का सलमान खान कहा जाता है। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव ने सिर्फ 10वीं क्लास तक पढ़ाई की हुई है। गरीबी के कारण वो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके।

मोनालिसा-भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) हमेशा हेडलाइंस में छाई रहती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के लिए फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मोनलिसा ने संस्कृत में ग्रेजुएशन किया है।

निरहुआ- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) के चाहने वाले लाखों लोग है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ 12वीं पास हैं।

पवन सिंह– पवन सिंह ने भी 10वीं तक ही पढ़ाई की है। लेकिन आज उन्हें हर कोई जानता है।

रानी चटर्जी- अपनी ग्लैमरस अदाओं से दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री ले रखी है।

अक्षरा सिंह- अक्षरा सिंह को टीवी सीरियल में भी देखा गया है। अक्षरा सिंह को भोजपुरी क्वीन कहा जाता है। अक्षरा सिंह ने भी ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी।

काजल राघवानी- काजल राघवानी भी और अभिनेत्रियों की तरह ग्रेजुएट हैं।
यह भी पढ़ें:
एक बार फिर बंद होने जा रहा है Kapil Sharma Show? फैंस हुए निराश