‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी ने लगाए ‘जय सियाराम’ के नारे, VIDEO वायरल

भारत जोड़ो यात्रा ने अपने 100 दिन का सफर पूरा कर लिया है।

0
195
Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी ने लगाए 'जय सियाराम' के नारे, VIDEO वायरल
Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी ने लगाए 'जय सियाराम' के नारे, VIDEO वायरल

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इन 100 दिनों के सफर में राहुल गांधी के कई अलग-अलग रूप देखने को मिले हैं। जो इससे पहले देश की जनता ने कभी नहीं देखा था। कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में पदयात्रा कर रही है।

इस दौरान यात्रा में ‘जय सियाराम’ के नारे लगने की चर्चा काफी तेज है। भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें राहुल गांधी ‘जय सियाराम’ के नारे लगाते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खुद कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने राहुल गांधी का ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी ने लगाए 'जय सियाराम' के नारे, VIDEO वायरल
Bharat Jodo Yatra:

Bharat Jodo Yatra: जय सियाराम Not जय श्रीराम- राहुल

गौरतलब है कि वीडियो में राहुल गांधी राजस्थान के धौसा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यालय के सामने से गुजर रहे हैं। पदयात्रा के दौरान बीजेपी कार्यालय की छत पर काफी लोग खड़े हैं। राहुल गांधी उन लोगों से कहते हैं “आ जाओ नीचे नमस्ते कर लो…” फिर राहुल जोर से चिल्लाते हुए कहते है जय सियाराम। वह बीजेपी समर्थकों से एक बार फिर जय सियाराम कहते हुए कहते हैं “जय सियाराम” नॉट “जय श्रीराम”।

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान से होकर गुजर रही है यात्रा

Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी ने लगाए 'जय सियाराम' के नारे, VIDEO वायरल
Bharat Jodo Yatra:

भारत जोड़ो यात्रा ने अपने 100 दिन का सफर पूरा कर लिया है। इस मौके पर राहुल गांधी ने बीते शुक्रवार को जयपुर में एक कार्यक्रम भी किया था। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज 13वां दिन है। दौसा राज्य का पांचवां जिला है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है ऐसे में यहां कांग्रेस यात्रा के जरिए अपना पूरा दम दिखाने में जुटी हुई है। बता दें कि राज्य में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। यात्रा में लाखों लोगों की भीड़ राहुल गांधी के पीछे चलती नजर आ रही है। पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट लगातार कदमताल करते दिख रहे हैं।

Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी ने लगाए 'जय सियाराम' के नारे, VIDEO वायरल
Bharat Jodo Yatra:

Bharat Jodo Yatra: कितने राज्यों से होकर गुजर चुकी है यात्रा?

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी। इसके बाद लगातार पदयात्रा करते हुए यात्रा केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होकर गुजरी है। मध्य प्रदेश से यात्रा ने राजस्थान में प्रवेश किया है जो कि 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी। हरियाणा में प्रवेश से पहले ये यात्रा राजस्थान में 17 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here