संतोख सिंह चौधरी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए राहुल गांधी, नम आंखों से दी गई विदाई

सांसद के निधन के बाद यात्रा स्थगित

0
63
Santokh Singh Chaudhary के अंतिम संस्कार में शामिल हुए राहुल गांधी
Santokh Singh Chaudhary के अंतिम संस्कार में शामिल हुए राहुल गांधी

Santokh Singh Chaudhary: कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के अंतिम संस्कार में जालंधर में राहुल गांधी शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान संतोख सिंह को अंतिम विदाई दी और श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संतोख सिंह अचानक बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया था। बता दें कि संतोख सिंह चौधरी पंजाब के जालंधर से कांग्रेस के सांसद थे।

Santokh Singh Chaudhary के अंतिम संस्कार में शामिल हुए राहुल गांधी
Santokh Singh Chaudhary के अंतिम संस्कार में शामिल हुए राहुल गांधी

Santokh Singh Chaudhary: जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता थे संतोख सिंह-राहुल गांधी

मालूम हो कि शनिवार को पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख सिंह चौधरी की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। पार्टी सांसद के निधन पर राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा “संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। “

सांसद के निधन के बाद यात्रा स्थगित

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह 7 बजे से लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी। यहां से यात्रा को 10 बजे तक जालंधर पहुंचना था। यहीं पर लंच के लिए विराम भी करना था। उशके बाद यात्रा 3 बजे से शाम 6 बजे तक फगवाड़ा के बस स्टेंड के पास रुकती। लेकिन शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे सांसद संतोख सिंह का निधन हो गया। यात्रा में संतोख सिंह के बीमार होने पर राहुल गांधी ने तुंरत पदयात्रा रोक दी थी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था। उनके निधन के बाद यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

मालूम हो कि 76 वर्षीय संतोख सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के गोराया में अचानक गिर गए थे, उन्हें तुरंत फगवाड़ा के एक अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया था। संतोख सिंह दो बार जालंधर से सांसद और तीन बार पंजाब से विधायक रहे थे। वे 1992 और 2002 में कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे थे।
वहीं, कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा को 24 घंटे के लिए संतोख सिंह के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए स्थगित कर दिया है। अब यह यात्रा 15 तारीख यानी आज दोपहर से शुरू करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें

नेपाल विमान हादसा: अब तक 32 शव बरामद, पीएम प्रचंड ने बुलाई इमर्जेंसी मीटिंग

मकर संक्रांति के मौके पर भारत को मिली सौगात, PM Modi ने दिखाई वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here