Bharat Jodo Yatra: क्या राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे? जानें नेता ने क्या दी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य होने के नाते इस यात्रा में शामिल हूं। ये यात्रा भारत को जोड़ने के लिए है। अगर इसका फायदा कांग्रेस को भी होता है तो इसमें क्या बुराई है। राहुल ने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है।

0
204
Bharat Jodo Yatra: क्या राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे? जानें क्या दी प्रतिक्रिया
Bharat Jodo Yatra: क्या राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे? जानें क्या दी प्रतिक्रिया

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस इन दिनों देशभर में 3570 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। केरल से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ये भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। वे इस दौरान कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक विभिन्न पार्टी नेताओं के साथ पैदल यात्रा कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा बीजेपी और संघ की विचारधारा नफरत फैलाने वाली है।

राहुल गांधी ने कहा कि सभी की अपनी राय होती है। बीजेपी की अपनी राय है और संघ की अपनी राय है। उनके विचारों का स्वागत है। हमारे लिए ये यात्रा जनता से जुड़ने का है। जो नुकसान बीजेपी की विचारधारा ने जनता को पहुंचाया है। उसकी भरपाई के लिए हमने ये यात्रा शुरू की है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि बीजेपी और संघ की विचारधारा नफरत फैलाने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारी ये यात्रा बीजेपी और RSS की विचारधारा के खिलाफ है।

07 09 2022 rahul gandhi 23049467 15034666
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने कहा अध्यक्ष बनने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष बनने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस में लंबे समय से राष्ट्रीय अध्यक्ष तय नहीं हो पा रहा है। बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। अब दोबारा कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि, क्या राहुल गांधी दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे?

rahul gandhi 0
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने कहा अध्यक्ष पद को लेकर क्या कहा?

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद को लेकर क्या कहा?

इस बीच शुक्रवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत की। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी तब सभी को पता चल जाएगा कि मैं अध्यक्ष बन रहा हूं या नहीं। अगर मैं नामांकन नहीं करता तब तब आप सवाल पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने फैसला कर लिया है और मैं अपने स्टैंड पर कायम हूं।

gqV2o3Ay
राहुल गांधी ने कहा बीजेपी हर संस्थाओं पर कब्जा कर ली है

राहुल गांधी ने कहा- बीजेपी सभी संस्थाओं पर कब्जा कर चुकी है

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य होने के नाते इस यात्रा में शामिल हूं। ये यात्रा भारत को जोड़ने के लिए है। अगर इसका फायदा कांग्रेस को भी होता है तो इसमें क्या बुराई है। राहुल ने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। बीजेपी संस्थाओं पर दबाव डाल रही है। उन्होंने कहा कि आपको पता है कि वे कैसे काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं। हम सभी संस्थाओं से भी लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा मीडिया विपक्ष के साथ नहीं है

उन्होंने आगे कहा कि मीडिया विपक्ष के साथ नहीं है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि बहुत सारे लोग लड़ाई नहीं लड़ना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि बीजेपी के साथ कहां फंसना?

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here