Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन, जानिए क्या है Rahul Gandhi की पदयात्रा का प्लान

0
291
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। शुक्रवार को यात्रा नागरकोइल में स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू हुई। पदयात्रा यात्रा सुबह करीब 10 बजे पुलियूरकुरिची में मुट्टीदीचन परई चर्च पर पहुंची। इसके बाद दोपहर 1 बजे मीडिया कर्मियों से भेंट होगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन चलेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार 7 सितंबर को तमिलानाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरूआत की थी।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन, जानिए क्या है Rahul Gandhi की पदयात्रा का फ्लान
Bharat Jodo Yatra

कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा का आज तीसरा दिन है। 3570 किलोमीटर की यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाएगी। कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन का आगाज हो चुका है। भारत यात्री, प्रदेश यात्री, अतिथि यात्री और देश की जनता कंधे से कंधा मिलाकर इस यात्रा में चल रहे हैं। यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत सुबह करीब सवा सात बजे नागरकोइल में स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से हुई। इस दौरान राहुल गांधी उनके साथ कांग्रेस समर्थक और अन्य लोग मौजूद रहे।

Bharat Jodo Yatra: क्या है आज की यात्रा का प्लान

स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू हुई पदयात्रा सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक चलेगी। जिसमें 1 बजे करीब पदयात्रा के नेता मीडिया से मुखातिब होंगे। शाम में फिर पदयात्रा पुन:प्रारंभ होगी। यात्रा शाम 7 बजे कन्याकुमारी के अज्हागियामंडपम जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, आज रात यात्रा का विश्राम मुलगुमूडु में आईसीएस ग्राउंड में होगा।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन, जानिए क्या है Rahul Gandhi की पदयात्रा का फ्लान
Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के बाद कहा कि ऐसा क्यों है कि आजादी के इतने सालों बाद हमें इसकी जरूरत महसूस हो रही है। ना सिर्फ कांग्रेस पार्टी बल्कि लाखों-करोड़ों लोगों को भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस हो रही है। देश में ऐसा क्या हो रहा है कि लाखों लोगों को लगता है कि भारत को एक साथ लाने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। वहीं, जयराम रमेश ने कहा था कि एक दिन जब देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा शुरू करेगी। यह भारतीय राजनीति का एक टर्निंग पॉइंट है। एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

Bharat Jodo Yatra: 118 नेताओं के साथ होगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन चलेगी। ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर तक 3,570 किसोमीटर की होगी। इसमें 118 नेता शामिल होंगे। यात्रा हर दिन 25 किलोमीटर की होगी। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बताया कि जब राहुल गांधी गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के दौरान प्रचार करेंगे। उस दौरान यात्रा 1-2 दिन के लिए थम सकती है।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन, जानिए क्या है Rahul Gandhi की पदयात्रा का फ्लान
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: दो दिनों की यात्रा में क्या-क्या हुआ

राहुल गांधी बुधवार को तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर शहर पहुंचे थे। यहां कांचीपुरम में वे अपने पिता राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर प्रार्थना सभा में शामिल हुए। बता दें कि यहीं पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या हुई थी। इसके बाद राहुल गांधी ने विवेकानंद स्मारक का दौरा किया। उन्होंने महात्मा गांधी मंडपम में प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। यहां राहुल गांधी को तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तिरंगा थमाया।

इसके बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ बीच रोड तक मार्च किया और औपचारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत की। दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 7 बजे कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम से यात्रा शुरू हुई थी। यह यात्रा नगरकोइल तक की गई। इस दौरान राहुल गांधी ने कई जगहों पर महिला एक्टिविस्ट और दलित एक्टिविस्ट से भी संवाद किया था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here