कठुआ पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, सुरक्षा घेरे के साथ आगे बढ़ रहे हैं राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा अपने 125 दिन पूरे कर चुकी है।

0
75
Surgical Strike: जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा
Surgical Strike: जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंच चुकी है। यह यात्रा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में अपनी मंजिल के करीब पहुंच गई है। यात्रा के लिए कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है “खूबसूरत वादियों में यात्रा जम्मू-कश्मीर के अधिकारों की आवाज भी बुलंद कर रही है।” आज यह यात्रा कठुआ से शुरू हुई। जम्मू-कश्मीर में तीन धमाके के बाद आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के चाक चौबंद कर दिए गए हैं। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी पूरे सुरक्षा घेरे के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ यात्रा में राहुल गांधी
Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ यात्रा में राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: हीरानगर मोड़ से चक नानक सांबा तक की यात्रा

आज की यात्रा कार्यक्रम को कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया है। कार्यक्रम के अनुसार, रविवार को यात्रा की शुरुआत कठुआ के हीरानगर मोड़ से हुई। राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा यहां से आगे बढ़ी। राहुल के साथ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता की भीड़ थी। वे राहुल के साथ यात्रा में कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे थे। वहीं, कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12 बजे सांबा के डुग्गर हवेली के पास यात्रा विराम करने का प्लान है। फिर यात्रा यहां से आगे के लिए जाएगी और रात्रि विश्राम चक नानक सांबा में करेगी।

यात्रा के 125 दिन पूरे
पूरे यात्रा की ताजा अपडेट की बात करें तो अभी तक भारत जोड़ो यात्रा अपने 125 दिन पूरे कर चुकी है। यात्रा ने 10 राज्यों और 52 जिलों को कवर किया है। यानी कि यह यात्रा अभी तक कुल 52 जिलों और 10 राज्यों से होकर गुजर चुकी है। यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी, तमिलनाडु से हुई थी। अभी यह जम्मू-कश्मीर के कठुआ में है।

यह भी पढ़ेंः

Sports Ministry का बड़ा कदम, अयोध्‍या में आयोजित कुश्‍ती फेडरेशन की बैठक 4 हफ्ते के लिए टली

बाहुबली मुख्तार अंसारी समेत 5 लोगों पर हत्या का केस दर्ज, उसरी चट्टी हत्याकांड मामले में बढ़ी मुश्किलें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here