Karnataka Election Result 2023: कांग्रेस की कर्नाटक में शानदार जीत, 136 सीटों पर हुई विजयी

0
98
Karnataka Election Result 2023
Karnataka Election Result 2023

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। शुरुआत में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिला। लेकिन जब नतीजे सामने आए तो कांग्रेस ने बाजी मार ली और कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन हो गया। कांग्रेस ने कुल 136 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, बीजेपी द्वारा 65 सीटों पर जीत की खबर है। इनके अलावा जेडीएस को 19 और निर्दलीय को चार सीटें मिली हैं।

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 10 मई 2023 को संपन्न हुआ था। आज 224 सदस्यीय विधानसभा वाले कर्नाटक राज्य के लिए वोटों की गिनती भी संपन्न हो गई।। चुनाव में 72.67% वोटिंग हुई थी। अंतिम चुनावी नतीजे से पहले आए एग्जिट पोल में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी या फिर बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया था।

  • कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, पार्टी के खाते में आईं 135 सीटें, 1 पर चल रही है आगे

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में बहुमत से जीत हासिल कर ली है। ताजा अपडेट के अनुसार, पार्टी ने अभी तक कुल 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, एक पर वह आगे चल रही है। किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए कर्नाटक में 113 सीटें लानी थी, जो कांग्रेस पार्टी उससे काफी अधिक सीटें लाईं हैं।

  • कांग्रेस की 103 सीटों पर जीत, 33 सीटों पर चल रही है आगे

कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल की और 33 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 50 सीटों पर जीत हासिल की और 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने अब तक कुल वोट शेयर का 43.11% हासिल किया है।

  
Karnataka Election Result
Karnataka Election Result

कांग्रेस 137 सीटों पर आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में कांग्रेस 137 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी की यह शानदार जीत है। बीजेपी 62 सीटों पर आगे है।जेडीएस 21 सीटों पर आगे है।

कनकपुरा सीट से डीके शिवकुमार जीते

विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस की जीत देख कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ये अखंड कर्नाटक की जीत है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हमेशा हमारा साथ दिया। सिद्धारमैया समेत सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद।

Karnataka Election Result 2023| Live Updates: कर्नाटक के बेंगलुरु में हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक कर दिए गए हैं।जानकारी के अनुसार कमरों की बुकिंग कांग्रेस विधायकों के लिए की गई है।पार्टी ने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को रात 8 बजे होटल में पहुंचने के लिए कहा है। कल विधायक दल की बैठक होगी।

कर्नाटक में रुझानों के 3 घंटे बीत चुके हैं।ऐसे में तस्वीर लगभग साफ नजर आ रही है।कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी 117 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी 72 पर आ गई है।

Karnataka Election Result 2023| Live Updates: हनुमान मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतों की गणना के बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शिमला में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचीं।

Karnataka Election Result 2023| Live Updates: यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने किया ट्वीट

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर कहा, जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।

Karnataka Election Result 2023| Live Updates: कांग्रेस ने 113 के जादुई आंकड़े को छुआ

Karnataka Election Result 2023| Live Updates:अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस ने 113 के जादुई आंकड़ों को छू लिया है। पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है।

Karnataka Election Result 2023| Live Updates: जानिए वीआईपी सीटों का हाल

  • वरुणा सीट से कांग्रेस के सिद्धारमैया आगे चल रहे हैं।
  • शिवमोगा सीट से बीजेपी आगे चल रही है।
  • हुबली सीट पर बीजेपी के महेश आगे चल रहे हैं।
  • मडकेरी सीट से कांग्रेस आगे चल रही है।इस सीट पर पिछले काफी समय से बीजेपी का कब्जा रहा है।

Karnataka Election Result 2023| Live Updates: कर्नाटक में कांग्रेस को स्‍पष्‍ट बहुमत

Karnataka Election Result 2023| Live Updates: कर्नाटक के रुझानों में कांग्रेस को स्‍पष्‍ट बहुमत, मिलता दिख रहा है। दूसरी तरफ दिल्‍ली कांग्रेस कार्यालय में जश्‍न का माहौल।

Karnataka Election Result 2023| Live Updates: कांग्रेस को बहुमत

कर्नाटक से मिल रहे शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। पार्टी 113 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी को 82 सीटों पर बढ़त है।

कर्नाटक की 224 विधानसभा की सीटों में से करीब 200 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। यहां कांग्रेस ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है।बीजेपी काफी पीछे चल रही है।जेडीएस 12 सीटों पर आगे है और अन्य 5 सीटों से आगे है।

Karnataka Election Result 2023| Live Updates: कांग्रेस 42 पर, बीजेपी 36 पर आगे

अब तक मिले शुरुआती रुझानों में अब कांग्रेस आगे चल रही है।करीब 87 सीटों पर आए रुझानों में कांग्रेस 42 पर, बीजेपी 36 पर आगे चल रही है। जेडीएस तीसरे नंबर पर है।

Karnataka Election Result 2023| Live Updates: जानिए सीटों का रुझान

बीजेपी- 32

कांग्रेस- 32

जेडीएस- 7

अन्य- 4

Karnataka Election Result 2023| Live Updates: कौन कहां से आगे?

Karnataka Election Result 2023| Live Updates: VIP सीटों पर रहेंगी निगाहें

बसवराज बोम्मई (भाजपा) – शिग्गांव

सिद्धारमैया (कांग्रेस) – वरुण

डीके शिवकुमार (कांग्रेस) – कनकपुरा

एचडी कुमारस्वामी (JDS) – चन्नापटना

निखिल कुमारस्वामी (JDS) – रामनगर

सीटी रवि (भाजपा) – चिकमंगलूर

जगदीश शेट्टार (कांग्रेस) – हुबली-धारवाड़-सेंट्रल

जी परमेश्वर (कांग्रेस) – कोराटागेरे

वी सोमन्ना (भाजपा) – वरुणा और चामराजनगर

आर अशोक (भाजपा) – कनकपुरा

2018 विधानसभा चुनाव में क्या हुआ था?

साल 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुल 72.10% वोटिंग हुई थी। 224 सीटों वाली विधानसभा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। हालांकि, कुल 104 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। कांग्रेस के खाते में 80 सीटें आई। वहीं जेडीएस के 37 उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत दर्ज की। सबसे बड़ा दल होने के चलते भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिला। बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने। हालांकि, येदियुरप्पा बहुमत साबित नहीं कर सके और उन्हें छह दिन में ही कुर्सी छोड़नी पड़ी।

बाद में जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनी। जेडीएस के कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने। लेकिन, जेडीएस के विधायकों की इस्तीफे के कारण सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। करीब 14 महीने बाद कांग्रेस और जेडीएस की सरकार गिर गई। जब विधायकों ने पाला बदला तो भाजपा ने येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाई। बाद में येदियुरप्पा ने पद से इस्तीफा दे दिया, उसके बाद से बसवराज बोम्मई ने उनकी जगह ली।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here