राजस्थान, मध्य प्रदेश औऱ छत्तीसगढ़ में मिली हार के बाद हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की पांचों उंगलियां घी में।
हरियाणा के 5 जिलों में हुए नगर निगम के चुनावों में बीजेपी के पांचों मेयर प्रत्याशियों की जीत से बीजेपी गदगद है।
पानीपत, करनाल, यमुनानगर, हिसार और रोहतक पांचों जिलों में भाजपा के मेयर प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
पानीपत से भाजपा मेयर प्रत्याशी अवनीत कौर ने 74 हजार 940 वोटों से जीत हासिल की है। सीएम सिटी करनाल में रेणु बाला गुप्ता ने 9348 वोट से जीती हैं।
वहीं यमुनानगर में बीजेपी उम्मीदवार मदन चौहान ने 40 हजार 678 वोट और हिसार में गौतम सरदाना ने 28 हजार 91 वोट से जीत हासिल की है।
बता दें विधानसभा का सेमीफाइनल मानें जा रहे इन निकाय चुनाव के नतीजों पर सभी दलों की नजरें टिकी हुई थी।
माना जा रहा है कि हरियाणा में हुए इन पांच नगर निगमों और दो नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों का प्रदेश की राजनीति पर काफी असर पड़ेगा।
इससे राज्य में भविष्य की दिशा तय होगी। भाजपा के लिए ये चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल था। क्योंकि सिर्फ भाजपा और इनेलो/बसपा इन चुनावों में पार्टी के सिंबल से लड़ रहे थे।
वहीं दूसरे राजनीतिक दलों ने भले ही सिंबल पर चुनाव ना लड़ा हो लेकिन फिर भी चुनाव को गंभीरता से लिया था।