Shraddha Murder Case की गुत्थी उलझती ही जा रही है। हालांकि, अब तक इस मामले में कई हैरान करने वाले खुलासे भी हुए हैं। इसी बीच सबूत इकट्ठा करते हुए पुलिस के हाथ श्रद्धा की एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे आफताब की हैवानियत का पता लगाया जा सकता है। दरअसल, श्रद्धा की दोस्त ने एक ऐशी तस्वीर शेयर की है जिसमें श्रद्धा के चेहरे पर चोट के कई निशान दिखाई दे रहे हैं। यह चोट श्रद्धा को आफताब की पिटाई से आई थी। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर साल 2020 की है।

Shraddha Murder Case: पुलिस को आफताब के सीरियल किलर होने की आशंका
आरोपी के हैवानियत को देखते हुए पुलिस को शक है कि वो एक सीरियल किलर भी हो सकता है। इसकी पुष्टि करने के लिए दिल्ली पुलिस उन सभी लड़कियों का पता लगा रही हैं जिनसे आफताब का रिश्ता था। पुलिस के लिए उन लड़कियों का पता लगाना बेहद जरूरी है जिन्हें वो श्रद्धा का कत्ल करने के बाद घर पर बुलाता था। दरअसल, आफताब कत्ल के बाद सिम बदलकर नए-नए सोशल मीडिया अकाउंट बनाता था और नई-नई लड़कियों से मिलता था।

Shraddha Murder Case: 35 टुकड़े करने के लिए 10 घंटे तक लगा रहा आफताब
पुलिस ने खुलासा किया है कि आफताब ने श्रद्धा का शव एक इलैक्ट्रिक आरी से 35 टुकड़ों में काटा था। इसके लिए उसने 10 घंटे तक हैवानियत दिखाई। इतना ही नहीं, उसने श्रद्धा के चेहरे को जलाने की भी कोशिश की थी ताकि कोई उसे पहचान न सकें। आरोपी ने पुलिस के सामने बयान दिया है कि श्रद्धा के टुकड़े कर-कर के वो इतना थक गया था कि उसने बाद में बीयर पी और खाना ऑर्डर करके फिल्म देखी।
संबंधित खबरें:
Shradha Murder Case: आरोपी आफताब पूनावाला की पुलिस रिमांड बढ़ी, वकीलों ने की फांसी देने की मांग