AQI: लगातार बिगड़ रहे वायु प्रदूषण और खराब एक्यूआई से लोग परेशान हैं। रही सही कसर पंजाब और हरियाणा में लगातार जलाई जा रही पराली ने पूरी कर दी है।गौरतलब है कि गुरुवार को भी एक्यूआई का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। दरअसल उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवा की वजह से बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 285 था।वहीं ये आंकड़ा 354 को पार गया।दिल्ली के आनंद विहार और अशोक विहार में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को गाजियाबाद देश का सर्वाधित प्रदूषित शहर रहा।
यहां एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में 373 दर्ज किया गया।लोनी में एक्यूआई बेहद गंभीर श्रेणी में 445 दर्ज किया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा दूसरे और नोएडा इस दौरान पांचवें स्थान पर रहा।सीपीसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब और हरियाणा में पिछले 24 घंटों के दौरान पराली जलाने के 1082 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में उत्तर-पश्चिम की तरफ से हवा आ रही है और पराली के धुएं को राजधानी दिल्ली तक ला रही है। यही वजह थी कि बीते गुरुवार की शाम अचानक एक्यूआई में इजाफा दर्ज किया गया।
AQI: पंजाब के 6 जिलों में 70 फीसदी खेतों में आग
AQI: वायु गुणवत्ता आयोग के अनुसार लगभग 70 फीसदी खेतों में आग केवल छह जिलों में लगी है। जिनमें अमृतसर,फिरोजपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, पटियाला और तरनतारन प्रमुख हैं।यहां से अब तक करीब 4,899 मामले सामने आए हैं।
AQI:प्रदूषण की रोकथाम को निगम ने कसी कमर
राजधानी में बढ़ रहे वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। ऐसे में दिल्ली नगर निगम ने जोनल आधार पर विशेष प्रबंध भी किए हैं। जिसके तहत शाहदरा उत्तरी और शाहदरा दक्षिण जोन में करीब 20 वाटर स्प्रिंकलर तथा जेटिंग मशीन तैनात की गईं हैं। प्रदूषण रोकने के लिए रात्रि गश्त भी की जाएगी।
दिल्ली जल बोर्ड ने किया छिड़काव
दिल्ली स्थित कालिंदी कुंज में यमुना के जल पर दिखते जहरीले झाग को हटाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों ने एक विशेष प्रकार के रसायन का छिड़काव किया। इसका मकसद पानी में घुल रहे जहरीले झाग को कम करना था।
संबंधित खबरें