Dengue Cases: देशभर में डेंगू के नए मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। अकेले दिल्ली में केवल 1 महीने में 900 से ज्यादा डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। बता दें कि अक्टूबर महीने में राजधानी दिल्ली में 900 से ज्यादा डैंगू के मरीज सामने आए हैं। दिल्ली नगर निगम की तरफ से जारी किए गए एक रिपोर्ट के अनुसार 2017 के बाद से ये अब तक के सबसे ज्यादा मरीज है। दिल्ली में इस सप्ताह की बात करें तो 304 नए मामले सामने आ चुके हैं।
Dengue Cases: मुंबई में डेंगू के मरीज
बात अगर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की करें तो यहां डेंगू के कई केस सामने आ चुके हैं। बता दें कि एक महीने में मुंबई में 178 मामले सामने आए हैं। कुल मरीजों की बात करें तो मुंबई में इस साल डेंगू के 746 मामले और 2 मौतें भी दर्ज की गई हैं। आलम यह है कि बॉलीवुड अभिनेता भी इससे बच नहीं सके। हाल ही में अभिनेता सलमान खान भी डेंगू की चपेट में आ गए थे।

यूपी में डेंगू के मरीज
उत्तर प्रदेश में भी डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में डेंगू के मरीज सामने आए हैं। सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वाराणसी में डेंगू मरीजों की संख्या की बात करें तो सरकारी अस्पतालों 250 मरीज भर्ती हैं वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में भी लगभग 3000 से अधिक मरीज भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। प्रयागराज में बीते दिनों 26 अक्टूबर को डेंगू के 17 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही प्रयागराज जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 772 पहुंच गई है। लखनऊ राजधानी में डेंगू के 21 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
बिहार में कुल मरीज
बिहार में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक स्थिति राजधानी पटना में खराब है। पटना में अब 1 दिन में 500 से भी ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। पटना जिले में 4500 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं।
संबंधित खबरें:
- राजधानी में डरा रहा Dengue का डंक, मामलों में हो रहा इजाफा, मरीजों की संख्या 300 के पार
- लगातार बढ़ते वजन से हैं परेशान, इन उपायों के जरिए Weight Loss कर खुद को रखें Fit