Weather Update: लगातार गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश की संभावना है। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जाएगा।मालूम हो कि पिछले दो दिनों से दिल्ली और फरीदाबाद के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है।
जिससे यहां के तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी तेज बारिश होने वाली है। यहां का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली में आज से अगले दो दिन हल्की बारिश हो सकती है।बादल छाए रहेंगे और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Weather Update: लखनऊ में बारिश की वजह से राहत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी लोगों को बारिश की वजह से राहत मिली है।यहां गुरुवार की सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई।ने लोगों को राहत दिलाई। शहर में दिन भर इस प्रकार का मौसम बने रहने का अनुमान है।
लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। आईएमडी के अनुसार गाजियाबाद में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस सप्ताह में बारिश जैसी स्थिति बनने का अनुमान है।
Weather Update: उत्तराखंड में भी बारिश का असर
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिन में उमस और गर्मी है। वहीं पहाड़ों में जारी बारिश के बीच देहरादून में मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में बादलों के बीच से धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। अधिक ह्यूमिडिटी के कारण लोगों को परेशानी बढ़ गई है।
Weather Update: बेंगलुरु में बाढ़ जैसे हालात
पिछले कई दिनों से बेंगलुरु में जारी बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।कर्नाटक की कई नदियों के जल संग्रह क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के ऊपरी बहाव क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं।
यहां की कृष्णा, भद्रा, तुंग, भीमा, घाटप्रभा, मालप्रभा, मार्कंडेय, हिरण्याक्षी और कई छोटी नदियां एवं उनकी सहायक नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। नदियों में उफान की वजह से बेलगावी, बागलकोट, विजयपुरा, चिक्कमगलुरु, उत्तर कन्नड और कोडागु जिले प्रभावित हैं।
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में खुशनुमा हुआ मौसम, बारिश की संभावना
- Weather Update: Delhi-NCR में बारिश के बाद तापमान में गिरावट, कई राज्यों में बारिश की संभावना