Horoscope and Panchang: मेष राशि के जातकों की सुलझेंगी उलझन,सिंह राशि के जातकों को कारोबार में लाभ

Horoscope and Panchang: कर्क राशि के लोग आज नए कार्यों में रुचि ले सकते हैं। उच्चाधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रबन्धन क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे।

0
110
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। दिन के प्रमुख व्रत एवं त्‍योहार, दिशा शूल और अन्‍य कई जरूरी जानकारियां प्राप्‍त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मेष राशि के जातकों की सुलझेंगी उलझन,सिंह राशि के जातकों को कारोबार में लाभ।

Horoscope and Panchang: jaaniye aaj ka rashiphal
Horoscope and Panchang.

Horoscope and Panchang: जानिये 15 सितंबर 22 का पंचांग

ति‍थिचतुर्थी
पक्षकृष्‍ण
वारगुरुवार
सूर्योदय5:40 एएम
सूर्यास्‍त6:50 पीएम
राहूकाल01:49 से लेकर 03:21 पीएम
नक्षत्रकृतिका
सूर्यसिंह राशि
चंद्रमामेष राशि
अभिजीत मुहूर्त12:40 – 01:49 पीएम
मासअश्विन
श‍क संवत1944
विक्रमी संवत2079
दिशा शूल दक्षिण दिशा

Horoscope and Panchang:  जानिये मेष से लेकर कन्‍या राशि का हाल

horoscope and Panchang: Rashiphal
horoscope and Panchang.

मेष:मेष राशि के लोग आज अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। परिवारजनों के बीच मधुर संबंध रहेंगे।समाज के लोगों के बीच आपकी अलग पहचान बनेगी।

वृष:वृष राशि के लोग आज खानपान में संयम बनाकर रखें। दूसरों से बोलने के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें। आज संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

मिथुन: इस राशि के जातकों को आज पूर्व में किए गए फलों का परिणाम मिलेगा।कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। बड़े भाई के साथ आज विवाद हो सकता है।

कर्क: कर्क राशि के लोग आज नए कार्यों में रुचि ले सकते हैं। उच्चाधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रबन्धन क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे।

सिंह: सिंह राशि के लोगों को व्‍यवसाय में लाभ होने की उम्‍मीद है।अपने से वरिष्‍ठ लोगों के साथ संबंध ठीक रखें।वाहन चलाते समय सावधान रहें। निवेश करने से बचें।

कन्‍या: कन्‍या राशि के जातक आज अपने पुराने दोस्‍तों से मिल सकते हैं।अपनी दिनचर्या में आप बदलाव ला सकते हैं। आप स्वयं को काफी सेहतमन्द महसूस करेंगे।

Horoscope and Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि का हाल

Horoscope and Pancgang:  hindi rashiphalhindi khabar
Horoscope and Panchang.

तुला:तुला राशि के जातकों की आज ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है।छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक: इस राशि के जातक आज संबंधों को लेकर भावुक रह सकते हैं।आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्‍तम है। शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जॉब में आपके नये मित्र बन सकते हैं।
धनु: इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अनावश्‍यक रूप से खर्च बढ़ने से मन विचलित रहेगा। अपनी मां के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। पत्‍नी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा।
मकर: इस राशि के जातकों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान दें।पानी अधिक से अधिक पीयें। मां दुर्गा जी की आराधना करें। जल्‍द ही स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मिलेगा।

कुंभ: इस राशि के जातकों को आज किसी दूरस्‍थ स्‍थान की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनावश्‍यक रूप से हो रहे खर्चों पर लगाम लगाएं। जरूरी कामों को आज ही पूरा करने पर ध्‍यान दें।
मीन: इस राशि के जातकों को आज पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है। अनावश्‍यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपको झगड़ना नहीं चाहिये। व्यवसाय में गति आने की सम्भावना है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here