International News: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का ब्रेन कहे जाने वाले राजनीतिक विश्लेषक अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया की कार में शनिवार देर रात मॉस्को में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके में डारिया की मौत हो गई,जानकारी के अनुसार डारिया डुगिन की कार में रात करीब 9.45 बजे मोझायस्कॉय हाईवे पर धमाका हुआ।चश्मदीदों ने दावा किया कि विस्फोट बीच सड़क पर हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कार आग का गोला बन गई। ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची इसके साथ ही अलैक्जेंडर भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
International News: अचानक हुए धमाके से मची अफरातफरी
रूसी मीडिया के मुताबिक मॉस्को के Odintsovsky जिले में लैंड क्रूजर कार में विस्फोट से उड़ाया गया था, इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि कार में अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया डुगिन सवार थीं। रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लैंड क्रूजर प्राडो कार में जोरदार धमाका हुआ। अचानक हुए धमाके में चारों तरफ आग की लपटें उठने लगीं। कार में ब्लास्ट होने के बाद आसपास का यातायात ठप हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई।
International News: पेशे से लेखिका थी डारिया
जानकारी के मुताबिक डारिया डुगिन को इस साल जुलाई में ब्रिटेन की ओर से रूस के लोगों पर लगाई गई पाबंदियों में शामिल किया गया था। 60 वर्षीय अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया पेशे से एक लेखिका थीं।उन्हें अपने पिता के ‘सलाहकार’ के रूप में भी जाना जाता था।
डारिया डुगिन के पिता अलेक्जेंडर डुगिन मशहूर रूसी राजनीतिक दार्शनिक और विश्लेषक हैं। अलेक्जेंडर डुगिन के बारे में कहा जाता है कि क्रीमिया और यूक्रेन युद्ध के पीछे भी उन्हीं का दिमाग था।इसके साथ ही अक्सर पश्चिमी विश्लेषकों द्वारा अलैक्जेंडर को पुतिन केा ब्रेन कहकर संबोधित किया जाता था।
संबंधित खबरें