Japan के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe पर हमला, भाषण के दौरान सीने में मारी गोली, हमले का लाइव Video आया सामने

जानकारी अनुसार उन्हें 2 गोलियां लगी है। गोली मारने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिती बन गई थी।

0
286
shinzo abe
shinzo abe

Shinzo Abe: जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज सुबह भाषण के दौरान हमला होने की खबर सामने आई है। पूर्व प्रधानमंत्री जब भाषण दे रहें थे तभी किसी ने उन्हें गोली मार दी। जानकारी अनुसार गोली उन्हें सीने के पास लगी है। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।

जापान मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। क्योंकि हादसे के बाद उनका अधिक खून निकल चुका था। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि फायरिंग के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा है। गोली मारने वाले संदिग्ध को भी हिरासत में ले लिया गया है।

Shinzo Abe: कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, जापान में रविवार 10 जुलाई 2022 को उच्च सदन के चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके चलते शिंजो आबे कैंपेनिंग कर रहे थे। जब वह भाषण दे रहें थे। तभी कुछ समय बाद अचानक वह जमीन पर गिर गए।

हादसे के बाद लोगों को कुछ समझ नहीं आया उनके शरीर से खून निकल रहा था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने गोली लगने की आवाज सुनी थी। जानकारी अनुसार उन्हें 2 गोलियां लगी है। गोली मारने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Shinzo Abe
Shinzo Abe

हमले के बाद का वीडियो भी सामने आने लगा है। फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिती बन गई थी। बता दें कि शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता हैं। उन्होंने स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते साल 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनके नाम सबसे लंबे समय (9 साल) तक पीएम पद पर रहने का रिकॉर्ड है।

Shinzo Abe
Shinzo Abe

शिंजो भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के भी काफी अच्छे मित्र हैं। आबे भारत के दौरे के वक्त वाराणसी भी आए थे। यहां उन्होंने गंगा आरती भी की थी।

संबंधित खबरें: