Ration Card धारकों के लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है। राशन कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे हम सरकार द्वारा मुहैया कराया जा रहा मुफ्त राशन ले सकते हैं। राशन कार्ड को फोटो आईडी प्रुफ की तरह भी कई जगह इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आपका राशन कार्ड गुम हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, इस खबर में आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाएगा।

Ration Card गुम होने पर क्या करें?
अगर आपका राशन कार्ड गुम हो गया है तो इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आप बिना भागा-दौड़ी किए और परेशान हुए अपना दूसरा राशन कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
ऐसे बनाएं Duplicate Ration Card
- सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक आवेदन पत्र खुलेगा।
- इसमें मांगी जा रही सभी जानकारियां दर्ज करें।
- साथ ही मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करें।
- एक बार फॉर्म और दस्तावेजों की जांच कर लें, इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
- अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर के उसका प्रिंट-आउट निकलवा लें।

ऑफलाइन ऐसे बनाएं Duplicate Ration Card
- राशन कार्ड ऑफलाइन बनवाने के लिए अपने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ऑफिस जाएं।
- अपने परिवार के सभी सदस्यों की दो-दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाएं।
- अब डुप्लीकेट राशन कार्ड का फॉर्म भरें।
- फॉर्म के साथ डिपो होल्डर रिपोर्ट, पेनल्टी फीस की रसीद, और परिवार के सदस्यों की फोटो जमा करें।
- इसको जमा करते वक्त अधिकारी आपको इसके वेरिफिकेशन और बाकी चीजों से जुड़ी जानकारियां दे देगा।
आधार कार्ड से राशन कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए पहले 31 मार्च आखिरी तारीख थी। लेकिन इसे अब आगे बढ़ाकर 30 जून, 2022 कर दिया गया है। ‘एक देश एक राशन कार्ड’ योजना की वजह से अब इसे लिंक करना जरूरी हो गया है। लिंक होने के बाद आप किसी भी राज्य में आसानी से राशन ले सकते हैं।

ऐसे लिंक करें अपना राशन कार्ड
- सबसे पहले uidai.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Start Now” पर क्लिक करें।
- यहां अपना निवास स्थान का पता (Residence Address) भरें।
- इसके बाद “Ration Card Benefits” पर क्लिक करें।
- अब अपना राशन कार्ड नंबर, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर भरें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अक ओटीपी आएगा।
- अब ओटीपी दर्ज करें।
- ऐसा करते ही आपको आपके मोबाइल पर राशन कार्ड से जुड़ा अपडेट मिल जाएगा।
संबंधित खबरें:
PAN Card Link To Aadhar Card: 31 मार्च तक लिंक कराना अनिवार्य वरना देना पड़ सकता है भारी जुर्माना
PAN Card QR Code: कहीं आपका पैन कार्ड फर्जी तो नहीं! इसको नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी