International Happiness Day 2022: जानें किस देश ने की इसकी शुरूआत, क्या था इस दिन को मनाने का उद्देश्य

0
557
International Happiness Day 2022
International Happiness Day 2022

International Happiness Day 2022: हमें कैसे खुश रहना है ये हम पर निर्भर करता है। हम चाहे तो किसी भी चीज में खुशी ढूंढ़ सकते हैं, चाहे वो कोई व्यक्ति हो, कोई हॉबी हो या हमारी दिनचर्या की छोटी से छोटी जरूरत। हमेशा खुश रहने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि इससे हम अंदरूनी तौर पर स्वस्थ रहते हैं। अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो सबसे हमारे रिश्ते भी मजबूत रहेंगे।

FOJDFG6WQA4wJst

International Happiness Day 2022: History

सबसे पहले यह दिवस 20 मार्च, 2013 में मनाया गया था। इसकी शुरूआत का श्रेय भूटान को दिया जाता है। 1970 में हुई बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्तर की खुशियों को बाकी सभी विकास से आगे रखे गया था। संयुक्त राष्ट्र की 66वीं महासभा के दौरान “Happiness And Well-Being” को एक नई तरह की आर्थिक जरूरत की तरह देखा गया।

International Day of Happiness 2022 1

International Happiness Day 2022: Significance

साल 2015 में जब UN ने 17 Sustainable Development Goals चुने तो उसमें गरीबी का अंत, भेदभाव को कम करना और अपने ग्रह की रक्षा करना जैसे बिंदुओं पर जोर दिया गया था। जिससे इस बात का अंदाजा लगा लिया गया कि सभी देशों का ध्यान इस बात में लगा हुआ है कि अपने वासियों को खुश कैसे रखा जा सके। सभी देश अपने वासियों को खुश रखने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं।

FODAp RWUAUkJ1T?format=jpg&name=medium

International Happiness Day 2022: Theme

हर साल की तरह इस साल भी यह दिवस एक थीम के साथ मनाई जा रहा है। साल 2022 की थीम “Keep Calm, Stay Wise and Be Kind” है। इसमें द्वारा ये संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि सभी को शांत, समझदार और दयालु रहना चाहिए। कई देशों में “Happiness For All, Ukraine” भी है। इससे यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि सभी को यूक्रेन के साथ खड़े होकर रूस को यह जंग रोकने के लिए कहना चाहिए।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here