Kurmi MLA in UP 2022: OBC वर्ग में यादव समुदाय के बाद उत्तर प्रदेश में कुर्मी समुदाय का भी अच्छा खासा वर्चस्व है। राज्य में कुर्मियों की जनसंख्या 7.46% मानी जाती है। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में कई कुर्मी उम्मीदवारों ने चुनाव जीता है। बता दें कि यूपी में अपना दल (S) और अपना दल (K) पार्टियों के पास इस समुदाय का अच्छा खासा वोट है।
कुर्मी समुदाय के बड़े नेता माने जाने वाले सोनेलाल पटेल की बड़ी बेटी Pallavi Patel ने सिराथु से डिप्टी सीएम केशव मौर्य को हराकर सभी को चौंका दिया है। वहीं उनकी मां कृष्णा पटेल अपना चुनाव हार गई हैं। बता दें कि सोनेलाल पटेल की छोटी बेटी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी का गठबंधन बीजेपी के साथ है।
चुनाव से पहले BSP से सपा में आने वाले लालजी वर्मा ने निषाद पार्टी के अवधेश द्विवेदी को साढ़े सात हजार वोटों से चुनाव हराया है। पीलीभीत की सदर सीट पर राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों ने गंगवार समुदाय के प्रत्याशी उतारे थे। यहां पर भाजपा नेता Sanjay Gangwar ने सपा के उम्मीदवार शैलेंद्र सिंह गंगवार को मात दी है।
कुर्मी समुदाय से आने वाले SP प्रत्याशी अनिल प्रधान पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोक निर्माण राज्यमंत्री अविनाश चंद्र द्विवेदी को धूल चटाई है।
Kurmi MLA in UP 2022: कुर्मी विधायक की लिस्ट
- पल्लवी सिंह पटेल – सिराथू
- मूलचंद निरंजन- माधवगढ़
- महेंद्र पाल सिंह सैथवार – पिपराइच
- संजय गंगवार- पीलीभीत
- जयकुमार सिंह जैकी- बिंदकी
- आशीष सिंह “आशू”- मल्लावा
- राम सिंह पटेल- पट्टी
- डॉ. एम पी आर्य गंगवार- नबाबगंज
- सुनील पटेल- रोहनिया
- विजय बहादुर सिंह
- ज्ञानेंद्र सिंह सैथवार – पनियरा
- नीलरतन पटेल- सेवापुरी
- रामप्रताप वर्मा- उतरौला
- संदीप पटेल- मेजा
- अतुल चौधरी- कप्तानगंज
- राजेन्द्र चौधरी- रूधौली
- रामशंकर सिंह पटेल- मड़िहान
- अनुराग सिंह पटेल- चुनार
- अनिल कुमार वर्मा- लहरपुर
- रामनिवास वर्मा- नानपारा
- छत्रपालसिंह गंगवार – बहेरी
- नीलिमा कटियार – कल्याणपुर
- आर के वर्मा – रानीगंज
- शशांक वर्मा – निघासन
- योगेश वर्मा – लखीमपुर सदर
- राजेन्द्र पटेल -जहानबाद
- डॉ. आर के पटेल- मडियाहू
- राममूर्ति वर्मा – टाण्डा
- पूजा पाल वर्मा – चायल
- वीरेंद्र चौधरी – फरेंदा
- लालजी वर्मा – कटेहरी
- जीतलाल पटेल- विश्वनाथ गंज
- सीताराम वर्मा -लंभुआ
- प्रवीण पटेल – फुलपुर
- प्रेमसागर पटेल – सिसवा
- पंकज पटेल – मुंगरा बादशाह पुर
- सकेन्द्र प्रताप वर्मा – कुर्सी
- अनिल प्रधान पटेल- कर्वी चित्रकूट
- इंद्राणी वर्मा – भिनगा
- डॉ सुरभि – कायमगंज
- श्रीकांत कटियार – बांगरमऊ
- डॉ. हृदय नारायण पटेल -सगड़ी
- निर्मल वर्मा – बिस्वा
- प्रभात वर्मा – गौरा
- राकेश सचान – कानपुर
(अगर हमारी लिस्ट में कोई नाम छूट गया हो तो कृपया कमेंट करके बताएं।)
यह भी पढ़ें: