यूक्रेन (Ukraine) के खार्किव (Kharkiv ) में चल रही गोलीबारी में जान गंवाने वाले भारत के कर्नाटक के रहने वाले नवीन कुमार के पिता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है। साथ ही हर संभव मदद करने का वादा किया है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा मिली है।
बता दें कि खबर सामने आई है कि यूक्रेन के खार्किव में 1 मार्च की सुबह गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। घटना की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Arindam Bagchi ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि Kharkiv में चल रही गोलीबारी में एक छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय पीड़ित परिवार के संपर्क में है।
Kharkiv में गई जान

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हमें बहुत ही दुख के साथ इस घटना की पुष्टि करनी पड़ रही है कि यूक्रेन और रसिया के बीच चल रहे युद्ध के बीच एक भारतीय छात्र की गोली लगने के कारण मौत हो गई है। घटना 3 मार्च को सुबह में हुई है। मंत्रलाय पीड़ित परिवारों के संपर्क में है। जिन्होंने अपने बेटे को खो दिया हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
घटना में जान गंवाने वाले छात्र का नाम Naveen Kumar Shekharappa Gyanagoudar है। नवीन कुमार Karnataka के Chalageri के रहने वाले थे। उनका जन्म 02/08/2000 में हुआ था। वे MBBS की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए हुए थे। 07/08/2018 से वे वहां पर रह रहे थे। परिवार नवीन की सलामती के लिए युद्ध के बीच दुआ कर रहा था। उन्हें उम्मीद थी कि उनका बेटा जल्द ही भारत लौट आएगा। पर किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि इस तरह से वो भारत आएगा।
Kharkiv समेत Kyiv छोड़ने की एज
इससे पहले Kyiv भारतीय दूतावास ने यूक्रेन की राजधानी में फंसे सभी छात्रों को जल्द से जल्द कीव छोड़ने के लए एडवाइजरी जारी की थी। 1 मार्च की सुबह दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा था कि जो भी छात्र यूक्रेन की राजधानी में फंसे हैं वे जल्द से जल्द वहां से निकलें।
Indian in Ukraine ने ट्वीट कर कहा था कि यूक्रेन की राजधानी कीव में जो भी भारतीय छात्र और नागरिक फंसे हैं वे जल्द से जल्द वहां से निकलें। जो ट्रेन उपलब्ध है, या किसी अन्य तरह से बस वहां से निकलने की कोशिश करें। जाहिर है रूसी सैनिक धीरे-धीरे गोलाबारी करते हुए कीव की तरफ बढ़ रहे हैं। युद्ध में अब तक 200 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है।
संबंधित खबरें:
- Ukraine के Kharkiv में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Arindam Bagchi ने ट्वीट कर दी जानकारी
- Russia-Ukraine War: यूक्रेन में Indian Embassy ने दी भारतीयों को तुरंत Kyiv छोड़ने की सलाह, शहर की ओर बढ़ रही है रूसी सेना