एकता कपूर (Ekta Kapoor) के नए रियलिटी शो ‘लॅाक अप’ (Lock Upp) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एकता कपूर ने पहली बार रियलिटी के तरफ अपना हाथ आजमाया है। शो की खास बात ये है कि इस शो को बॅालीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) होस्ट करेंगी। हाल ही में शो का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें कंगना जेल के बारे में बताते नजर आईं थी। ट्रेलर में कंगना का अलग रुतबा नजर आया। अब हम आपको कंगना के शो लॅाक अप और सलमान खान के शो बिग बॅास में क्या अतंर है ये बताने जा रहे हैं क्योंकि दोनों ही शो कंट्रोवर्शियल शो है।
Lock Upp में प्रतियोगियों के किया जायेगा परेशान
सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में जहां सेलिब्रिटीज की जरूरतों का ध्यान रखा जाता है। तो वहीं कंगना रनौत का सुविधाओं से दूर तक का रिश्ता नहीं है मतलब की कंगना अपने शो में सेलिब्रिटीज को लग्जरी सुविधाओं रखेंगी। हालांकि, इस दौरान सेलेब्स की परेशानियों का पूरा ध्यान रखा जायेगा। सलमान खान के शो पर कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के नियम फॉलो करने होते हैं। वहीं कंगना के शो में कंगना की बात ही माननी होगी। बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स 24 घंटे कैमरे की नजर में रहते हैं। वहीं कंगना के शो में सभी कंटेस्टेंट्स के सारी हरकतों को नोटिस किया जायेगा।

ट्रेलर में कंगना आगे कहती है कि, विवादास्पद हस्तियों को जेल के अंदर बंद कर दिया जाएगा। उनके कपड़े सभी के सामने छीन लिए जाएंगे। हालांकि, ट्रेलर ने प्रतियोगियों के चेहरों का खुलासा नहीं किया। अटकलों के अनुसार, अनुष्का सेन, मिशा अय्यर और ईशान सहगल, उर्फी जावेद, हर्ष बेनीवाल, बसीर अली, मानव गोहिल, पूनम पांडे और आदित्य सिंह राजपूत जैसी हस्तियां इस शो का हिस्सा होंगी।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट से पहले कंगना रनौत और एकता कपूर दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब के दर्शन करने पहुंचीं थी। उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। लॉक अप की मेजबानी कंगना रनौत द्वारा की जाएगी। इस शो में 16 विवादित सेलिब्रिटी लॉक अप में 72 दिनों के लिए बंद होंगे।
संबंधित खबरें:
- Lock Upp Trailer Out: Kangana Ranaut ने जेल का किया खुलासा, कहा- “प्रतियोगियों को रहस्यों को उजागर करने के लिए मजबूर किया जाएगा”
- Farhan Shibani Wedding: Farhan Akhtar और Shibani Dandekar की हल्दी सेरेमनी में पहुंचे कई सेलेब्स, इस दिन लेंगे सात फेरे