APN News Live Update: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से ज्यादा दिनों तक आंदोलन किया। जिसके बाद सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा। किसानों ने एमएसपी पर कानून को लेकर सरकार के सामने एक शर्त भी रखी थी। जिसके बाद सरकार ने किसानों को लिखित में कहा था कि वे एमएसपी को लेकर एक कमेटी का गठन करेंगे। अब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में इस बात की जानकारी दी है। पढ़ें विस्तार से…
CM Yogi के पास न घर न जमीन फिर भी रखते हैं रिवॉल्वर, 5 साल में संपत्ति में भी हुआ 60 लाख रुपये का इजाफा
CM Yogi: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने गोरखपुर शहर से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का भी ब्योरा दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनके पास 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सीएम योगी (CM Yogi) ने यह भी कहा है कि उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पढ़ें विस्तार से…
Asaduddin Owaisi ने Z श्रेणी की सुरक्षा लेने से किया इनकार, बोले- आरोपियों पर लगे UAPA
AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi ने केंद्र सरकार से मिली Z श्रेणी की सुरक्षा लेने से मना कर दिया और आरोपियों पर UAPA के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। लोकसभा में शुक्रवार को सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं सरकार से अपील करता हूं कि मुझे Z कैटेगरी सिक्योरिटी नहीं चाहिए। मैं आज़ाद ज़िंदगी गुजारना चाहता हूं… मुझे अपनी आवाज़ उठाना है, सरकार किसी की भी हो उनके खिलाफ बोलना है। अगर गोली लगती है तो मुझे कबूल है। गौरतलब है कि गुरुवार को यूपी में Owaisi के वाहन पर हमला हुआ था। पढ़ें विस्तार से…
गोवा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता Rahul Gandhi की बड़ी घोषणा, कहा- राज्य के लोगों के लिए ‘न्याय स्कीम’ लाएंगे
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज गोवा चुनाव के लिए एक बड़ा एलान किया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हम गोवा के लोगों के लिए ‘न्याय स्कीम’ लाएंगे। हम हर महीने 6,000 रुपए गोवा के सबसे गरीब व्यक्ति के बैंक अकाउंट में डालेंगे। 72,000 रुपए साल के आपके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे। पढ़ें विस्तार से…
6 फरवरी को BJP जारी करेगी UP के लिए संकल्प पत्र, CM Yogi Adityanath ने की घोषणा
Yogi Adityanath: Uttar Pradesh में कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। राज्य की सत्ता में एक बार फिर वापसी के लिए BJP पूरा जोर लगा रही है। शुक्रवार को पार्टी ने घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र 6 फरवरी को जारी किया जाएगा। Gorakhpur में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा, ” भाजपा राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर इस चुनाव में उतर रही है। प्रदेश के लिए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ 6 फरवरी को जारी किया जाएगा।” बता दें कि यूपी में 7 चरणों में चुनाव होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी से होगी। पढ़ें विस्तार से…
UP Election 2022: जन चौपाल में PM Narendra Modi हुए शामिल, कहा- ये चुनाव हिस्ट्री शीटर्स को बाहर रखने और नई हिस्ट्री बनाने के लिए है
UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘जन चौपाल‘ में मेरठ और अलीगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। इस जन चौपाल से अलीगढ़ समेत मेरठ, गाजियाबाद हापुड़ और नोएडा के लोग जुड़े हैं। पश्चिमी यूपी के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इस साल की शुरुआत में मेरी पहली यात्रा मेरठ थी। उस दिन मौसम खराब था और मुझे वहां सड़क मार्ग से पहुंचना था। लेकिन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की वजह से मैं एक घंटे से भी कम समय में वहां पहुंच गया। पढ़ें विस्तार से…
UP Election 2022: Priyanka Gandhi ने Ghaziabad में किया डोर टू डोर कैंपेन, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरा जोर लगा रही है। पार्टी की महासचिव Priyanka Gandhi पूरी तरह से यूपी में सक्रिय हैं और वो लगातार राज्य का दौरा कर रही हैंं। शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने Ghaziabad में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। पढ़ें विस्तार से…
Delhi COVID Guidelines: 7 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, हटाए गए कई प्रतिबंध
Delhi COVID Guidelines: कोरोना के नए वेरिएंट Omicron के कारण दिल्ली में सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया था। साथ ही, कई चीजों पर प्रतिबंध भी लगाया गया था। शुक्रवार यानी 4 फरवरी को DDMA (Delhi Disaster Management Authority) की बैठक में इन सभी प्रतिबंधों को हटाने और साथ ही नाइट कर्फ्यू की समय-सीमा को एक घंटा कम करने का फैसला लिया गया है। पढ़ें विस्तार से….
Yogi Adityanath ने गोरखपुर से अपना नामांकन किया दाखिल
Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अपना नामांकन दाखिल किया, जहां वह अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी चुनाव लड़ने की दिशा में अपना पहला औपचारिक कदम उठाने से पहले, उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में प्रार्थना की और हवन किया। Yogi Adityanath के गढ़ गोरखपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई नेता सीएम के साथ थे। पढ़ें विस्तार से…
नौकरी में 75% कोटा पर रोक लगाने के आदेश को चुनौती देने Supreme Court पहुंची हरियाणा सरकार
हरियाणा सरकार ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75% कोटा प्रदान करने के कानून पर रोक लगाने के पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। प्रधान न्यायाधीश एनवी. रमण, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की एक पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के कथन पर गौर किया। पढ़ें विस्तार से…
NEET PG Exam 2022: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टाली परीक्षा, SC भी आज करेगा सुनवाई
NEET PG Exam 2022: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG Exam 2022 को लगभग 6-8 सप्ताह के लिए टाल दिया है। दरअसल, नीट पीजी परीक्षा 2022 का आयोजन 12 मार्च को होना था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में छात्रों के एक समूह ने याचिका दायर कर इस परीक्षा को टालने मांग की है। केन्द्र स्वास्थ्य मंत्रालय के परीक्षा टालने के बाद भी Supreme Court इस याचिका पर सुनवाई करेगा। पढ़ें विस्तार से….
Goa Election 2022: चुनाव के बाद Congress से गठबंधन को लेकर Arvind Kejriwal का तंज, बोले- इस बारे में सोचेंगे अगर पार्टी में बने रहते हैं कांग्रेस के विधायक
Goa Election 2022: 5 राज्यों समेत गोवा में भी कुछ दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। Delhi की सत्ताधारी पार्टी AAP की नजर भी आगामी गोवा चुनाव पर है। शुक्रवार को गोवा में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने चुनाव के बाद Congress के साथ गठबंधन करने के सवाल का जवाब तंज कसते हुए दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस बारे में सोचेंगे अगर कांग्रेस के विधायक पार्टी में बने रहते हैं लेकिन वो सभी 24 घंटे के भीतर ही BJP में चले जाएंगे। पढ़ें विस्तार से…
भतीजे की गिरफ़्तारी पर बोले Charanjit Channi-“कानून अपना काम करे हमें कोई एतराज नहीं “
Charanjt Channi: गुरुवार देर रात पंजाब सीएम के भतीजे की गिरफ़्तारी का मामला लगातार सुर्खियों में है, सभी राजनीतिक दल पंजाब सीएम चरणजीत सिंह पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच Charanjit Channi ने भतीजे की गिरफ़्तारी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। पत्रकारों के सवाल पर चन्नी ने कहा कि हमें कोई एतराज नहीं है कानून अपना काम करता रहा है। पढ़ें विस्तार से…
Asaduddin Owaisi की कार पर फायरिंग मामले में 2 गिरफ्तार
Asaduddin Owaisi: लोकसभा सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के वाहन पर गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। ये हमला उस वक्त हुआ, जब सांसद उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल्ली लौट रहे थे। मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर खुली गोलीबारी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद दूसरे ने गाजियाबाद में सरेंडर कर दिया।…. पूरी खबर यहां पढ़ें
संबंधित खबरें: