दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) में गुरुवार की सुबह मौसम ने करवट बदली। बारिश के बाद तापमान लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिल्ली स्थित मौसम विभाग के अुनसार आने वाले 48 घंटों में देश के उत्तरी एवं उत्त्तर पूर्वी भागों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली और एनसीआर के नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी गुरुवार की सुबह बारिश और ठिठुरन के साथ हुई।
पहाड़ों पर भारी हिमपात की चेतावनी
Weather Update : भारत मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी (Snowfall) की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इसके जरिये इलाके के चंबा, स्पीति, कुल्लू और शिमला में भारी हिमपात होने की आशंका जताई हैा हिमाचल प्रदेश में आईएमडी क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार बर्फबारी की अवधि पिछले वर्षों की तुलना में अधिक लंबी थी। आने वाले (अगले) 48 घंटे भारी बर्फबारी के साथ बेहद ठंडे रहने की संभावना है।
दिल्ली में गुरुवार को सूर्योदय प्रात 7 बजकर नौ मिनट पर हुआ।
दिल्ली में गुरुवार को सूर्यास्त सायं 6 बजकर 3 मिनट पर होगा।
पंजाब और हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना
Weather Update : मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में कहा था कि देश के अधिकांश हिस्सों में फरवरी में सामान्य से कम तापमान का अनुभव होगा, जबकि पंजाब और हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार तीन दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।
कमजोर ला नीना (LA NINA) का दिखा असर
मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि इस वर्ष कमजोर ला नीना (LA NINA) का असर मौसम पर पड़ा है, जोकि इस समय भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में व्याप्त है। ला नीना मौसम की घटना कठोर सर्दियों की स्थिति से जुड़ी है। प्रायद्वीपिय भारत के पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी तटीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
चार महानगरों में आज का तापमान
शहर तापमान
दिल्ली 12 डिग्री
मुंबई 18.4 डिग्री
कोलकाता 20.8 डिग्री
चेन्नई 21.4 डिग्री
( नोट तापमान डिग्री सेल्सियस में )
संबंधित खबरें: