UP Election 2022: भाजपा ने फिरोजाबाद जिले में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) शिकोहाबाद के नेहा गेस्ट हाउस जाएंगे। यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ विचार-विमर्श कर चुनावी रणनीति बनाएंगे। वहीं घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अद्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन की तैयारी में जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
UP Election 2022: राकेश शंखवार ने दी कार्यक्रम की जानकारी
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया कि रविवार 30 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शिकोहाबाद स्थित नेहा गेस्ट हाउस जाएंगे। वह सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से एके इंटर कॉलेज शिकोहाबाद पहुंचेंगे। सबसे पहले शिकोहाबाद नेहा गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को रेडियो पर सुनेंगे। इसके बाद डेढ़ घंटे तक भाजपा नेताओं और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। इसके बाद वह कुछ इलाकों में जाकर भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश वर्मा के लिए वोट मांगेंगे। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पूरा कार्यक्रम कोविड-19 गाइडलाइन और आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत होगा।
UP Election 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कासगंज में कार्यक्रम

इस बीच, यूपी चुनावों के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को राज्य के फर्रुखाबाद शहर के कासगंज और अमृतपुर निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता आज सुबह 11.40 बजे कासगंज और दोपहर 2.45 बजे अमृतपुर में प्रमुख मतदाताओं से बातचीत करेंगे और ‘जन संपर्क’ करेंगे।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित एग्जिट पोल पर 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 7 मार्च को शाम 6.30 बजे तक प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि पांच राज्यों- पंजाब, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में चुनाव होंगे।
ये भी पढ़ें:
- UP Election 2022 के लिए ऐसा है Samajwadi Party का संकल्प पत्र, Akhilesh Yadav ने किए हैं 13 बड़े वादे
- UP Election 2022 के लिए Apna Dal (Kamerawadi) को मिली 7 सीटें, इन विधानसभाओं में Party लड़ेगी चुनाव
- UP Election 2022: Bhupesh Baghel ने मांगे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट, कहा- जनता अब बदलाव चाहती है