Health Tips: अच्छी लाइफ स्टाइल (Good Lifestyle) के लिए शरीर का स्वास्थ्य रहना बेहद जरूरी है। इसमें पोषक तत्वों की कमी को पूरा करना अहम है। पोषक तत्वों में आयरन बहुत जरूरी होता है। आयरन (Iron) की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। साथ ही खून की कमी की शिकायत भी देखी गई है। आयरन की कमी के कारण हेयर फॉल भी बहुत होता है। शरीर में आयरन अगर सही मात्रा में है तो हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) सांस के साथ खींची गई ऑक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचाता है। इसलिए सेहत के लिए आयरन बहुत महत्वपूर्ण मिनरल है। शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया हो सकता है जिसमें शरीर के अंदर खून की कमी होने लगती है। पर अगर आप आयरन से भरपूर इन फूड्स को अपनी डाइड में रोजाना शामिल किया जाए तो खून की कमी और अन्य शिकायतें दूर हो सकती हैं।
Health Tips में पढ़ें खून बढ़ाने के तरीके
चुकंदर
शरीर में आयरन की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा स्रोत चुकंदर है। चुकंदर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। खून की कमी होने पर चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है।
अनार
आयरन की कमी को दूर करने के लिए अनार भी अच्छा है। अनार का जूस पीने से एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
रेड मीट
आयरन की कमी को दूर करने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप खाने में रेड मीट शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ए और डी, जिंक, आयरन और पोटैशियम काफी होता है।
Health Tips: में अंडा खाने से बढ़ता है खून
अंडा
अंडे में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा अंडे में विटामिन डी भी होता है। अंडा में आयरन भी भरपूर होता है।
तरबूज
गर्मियों में तरबूज खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इस खाने से हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है. तरबूज विटामिन सी से भरपूर होता है और ये आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। तरबूज खाने से आप हेल्दी और स्वस्थ रहते हैं।
खजूर
खूजर में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो रेड ब्लड सेल्स को काउंट को बढ़ाने में मदद करता है।
खट्टे फल
आप अपने आहारा में संतरा, नींबू, अंगूर आदि का सेवन कर सकते हैं। ये चीजें विटामिन सी का मुख्य स्त्रोत है। विटामिन सी आयरन को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन मेंटेन रहता है। खट्टे फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
संबंधित खबरें: