UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बीजेपी सीईसी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अद्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यूपी में बीजेपी NDA के साथ चुनाव में उतर रही है। लोकसभा में भी सभी एक साथ चुनाव में उतरे थे, यूपी की 403 सीटों पर NDA गठबंधन पूरे समर्पण के साथ चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम 403 सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। हमारा अपना दल, निषाद पार्टी के साथ गठबंधन है।

UP Election 2022: संजय निषाद बोले- मोदी सरकार ने मछुआरों को गरीबी से बाहर निकाला
निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने कहा कि 2022 में भी NDA गठबंधन की जीत होगी। 2019 में एनडीए में शामिल हुए संजय निषाद ने कहा कि हमने संकल्प के साथ 2019 में जीत दर्ज की। संजय निषाद ने कहा कि मोदी सरकार में मछुआरों के लिए काम हुआ। मोदी सरकार ने मछुआरों को गरीबी से बाहर निकाला है। संजय निषाद ने आगे कहा कि मत्स्य मंत्रालय को अलग करने के लिए सरकार का धन्यवाद। एनडीए सरकार ने मत्स्य समुदाय की समस्याओं को हल किया है। निषाद ने कहा कि पहले की सरकारें भेदभाव करती थीं।

अनुप्रिया पटेल बोलीं- NDA विकास और सामाजिक न्याय का मिश्रण
वहीं अपना दल(S) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लंबे समय से अपना दल NDA का सदस्य है। हमने यूपी में एक मजबूत सरकार दी है। उन्होंने कहा कि NDA विकास-सामाजिक न्याय का मिश्रण है। अनुप्रिया ने कहा कि डबल इंजन से तेजी से विकास हुआ है। अनुप्रीया ने आगे कहा कि लंबे समय से लंबित पिछड़ों की समस्याएं हल हुईं हैं, पिछड़ों के नाम पर कई पार्टियों ने राजनीति की। हमारी सरकार ने NEET परीक्षा में 27% OBC आरक्षण लागू किया। पहले की सरकारें भेदभाव करती थीं।
ये भी पढ़ें:
- UP Election 2022: समाजवादी पार्टी से बीजेपी में आई Aparna Yadav कौन हैं?
- UP Election 2022: BJP ने जारी किया स्टार प्रचारकों का लिस्ट, Varun Gandhi को नहीं मिली जगह, देखें नाम