APN News Live Updates: पश्चिम बंगाल से रेल हादसा होने की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 आज शाम करीब पांच बजे डोमोहानी के पास पटरी से उतर गई। फिलहाल जानकारी मिली है कि इस रेल हादसे में 3 लोगोंं की मौत हो गयी है और 20 लोग घायल हुए हैं। पढ़ें विस्तार से..
UP Election 2022: SP-RLD गठबंधन ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसे मिली कौन सी सीट…

SP-RLD: समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (SP-RLD) ने यूपी चुनाव के लिए अपने गठबंधन के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी की गयी सूची में सपा 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं RLD 19 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें कैराना, चरथावल, किठौर,मेरठ,साहिबाबाद, धौलान,कोल,अलीगढ़,आगरा कैंट, बाह सीटें शामिल हैं। पढ़ें विस्तार से…
Covid-19 Updates: मुख्यमंत्रियों के साथ PM Narendra Modi की समीक्षा बैठक शुरू

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड19 की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 के चलते पैदा हुई नई परिस्थितियों पर वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच बीते रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक की थी और महामारी से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया था। पढ़ें विस्तार से…
UP Election 2022: NCP और सपा में गठबंधन, Sharad Pawar बोले- एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब बीजेपी का कोई नेता पार्टी नहीं छोड़ता

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि समाजवादी पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में छोटे-छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ने की योजना बना चुकी है। पढ़ें विस्तार से...
UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने कहा- Corona के समय BJP ने जनता को अनाथ छोड़ दिया था, इनका हरेक वादा झूठा निकला, हरेक पोस्टर झूठा था

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इतनी झूठी सरकार किसी ने नहीं देखी। इनका हरेक वादा झूठा निकला। हरेक पोस्टर झूठा था। संकल्प पत्र पूरा नहीं किया। कोरोना के समय में इन्होंने जनता को अनाथ छोड़ दिया। बहुत सारे लोग ऑक्सीजन और दवा की कमी की वजह से हमारे बीच नहीं रहे। गरीबों की जान बिना इलाज की चली गई। सरकार इसे मान भी नहीं रही है। पढ़ें विस्तार से…
उन्नाव रेप पीड़िता की मां को Congress से टिकट मिलने के बाद Rahul Gandhi का BJP पर वार, बोले-वे न्याय का चेहरा बनेंगी, लड़ेंगी, जीतेंगी

उत्तर प्रदेश में कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हैं। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद Rahul Gandhi ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्नाव की घटना को लेकर बीजेपी पर वार करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट किया। राहुल ने लिखा, ”उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी।” पढ़ें विस्तार से…
UP Election 2022: लगातार बदल रहे हैं समीकरण, किस करवट बैठेगा ऊंट?

UP Election 2022: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में सबसे अहम उत्तर प्रदेश को माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजनीति उसकी जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति के कारण हमेशा से दिल्ली की सत्ता के लिए काफी अहम रही है। कोरोना संकट, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं के बीच हो रहे इस चुनाव में BJP को विरोधी दलों से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले तीन दिनों में BJP खेमें से 2 मंत्री ने त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी के लगभग 1 दर्जन विधायक बागी बताए जा रहे हैं। ये सभी ऐसे विधायक हैं जिनका अपनी जाति में मजबूत आधार माना जाता रहा है। पढ़ें विस्तार से…
Swami Prasad Maurya बोले-”नाग रूपी RSS एवं सांप रूपी BJP को स्वामी रूपी नेवला UP से खत्म करके ही दम लेगा”

Swami Prasad Maurya Resigns: मंगलवार को BJP छोड़कर आने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब अपनी पुरानी पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा और आरएसएस पर वार करते हुए उन्होंने इसको नाग और सांप बता दिया। साथ ही उन्होंने खुद को नेवला बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ”नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यू.पी. से खत्म करके ही दम लेगा। ” पढ़ें विस्तार से…
CM Yogi अयोध्या की सीट से लड़ेंगे UP Election 2022, चुनाव समिति की बैठक में लगी मुहर

CM Yogi: सूत्रोंं से मिली से जानकारी के मुताबिक बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में योगी आदित्यनाथ के Ayodhya से चुनाव लड़ने पर मुहर लगी है। बता दें कि आज BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने UP Election 2022 को लेकर बैठक की। इस मीटिंग में 172 विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में Prime Minister Narendra Modi, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और यूपी संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे। पढ़ें विस्तार से…
स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान के बाद अब Akhilesh Yadav ने धर्म सिंह सैनी के साथ शेयर की तस्वीर

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज एक तीसरे मंत्री और पिछड़ी जाति के नेता धर्म सिंह सैनी को खो दिया। एक महीने से भी कम समय में महत्वपूर्ण चुनाव से पहले बीते तीन दिनों में भाजपा से यह आठवां इस्तीफा है। इन सभी के अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावना है। पढ़ें विस्तार से…
UP Election 2022: सपा के Hariom Yadav, Dharampal Singh और कांग्रेस के Naresh Saini बीजेपी में शामिल

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच एक दूसरे के कुनबे को कमजोर करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। भारतीय जनता पार्टी के कई विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद अब सपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दिया है। सपा के Hariom Yadav, Dharampal Singh और कांग्रेस के Naresh Saini बीजेपी में शामिल हो गये हैं। पढ़ें विस्तार से…
UP Election 2022 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, Dharam Singh Saini ने भी छोड़ा बीजेपी का साथ

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini) ने सरकार की ओर से मिली सुरक्षा को छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक धर्म सिंह सैनी स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी माने जाते हैं। धर्म सिंह सैनी ने अपना सरकारी आवास भी छोड़ दिया है। वहीं अब खबर आ रही है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी धर्म सिंह सैनी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। पढ़ें विस्तार से…
Congress UP Candidates List: उन्नाव रेप पीड़िता की मां सहित 50 महिलाओं को कांग्रेस ने दिया टिकट, आशा कार्यकर्ता Poonam Pandey भी लिस्ट में

Congress UP Candidates List: कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। 125 प्रत्याशियों की सूची Priyanka Gandhi ने जारी की। 125 में से 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों। पढ़ें विस्तार से…
UP Election 2022 से पहले BJP को एक और झटका, विधायक Mukesh Verma ने छोड़ी पार्टी
Covid-19 Updaes: कांग्रेस नेता Mallikarjun Kharge कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील

Covid-19 Updaes: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, बुधवार को नियमित आरटी-पीसीआर जांच में खड़गे के कोविड से संक्रमित होने का पता चला। फिलहाल उनमें कोई लक्षण नहीं है और वह अपने घर पर ही आइसोलेशन में हैं। पढ़ें विस्तार से…
UP Covid-19 Updates: इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस Rajesh Bindal हुए कोरोना पॉजिटिव

UP Covid-19 Updates: देश में दिन प्रतिदिन कोरोना के केसों में इजाफा हो रहा है। पिछले 5 दिनों से देश में लगातार कोरोना के डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल(Rajesh Bindal) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल वो होम आइसोलेशन में हैं।
UP Election 2022: BJP की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर, PM भी लेंगे हिस्सा

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में जारी भगदड़ के बीच Central Election Committee की बैठक गुरुवार को चल रही है। इस बैठक में Prime Minister Narendra Modi भी हिस्सा लेने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि आज बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट पर मुहर लग जाएगी। बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और यूपी संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद हैं।
UP Election 2022: डिजिटल प्रचार में Mayawati ने भी झोंकी ताकत, ट्विटर पर हुआ ट्रेंड Nation_Wants_BSP

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों की तरफ से पूरी ताकत झोंक दी गयी है। जहां भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दिया है और कुछ सपा के संपर्क में हैं। वहीं अब बसपा ने भी डिजिटल प्रचार को तेज कर दिया है। बसपा की तरफ से गुरुवार को ट्विटर ट्रेंड करवाया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में ट्वीट कर रहे हैं Nation_Wants_BSP हैशटैग के साथ। पढ़ें पूरी खबर
Corona के मामले 24 घंटे में ढाई लाख के पार, Omicron की भी बढ़ रही है रफ्तार

कोरोना (Corona) के तेजी से बढ़ते मामलों ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। महामारी शुरू होने से लेकर अबतक भारत में पहली बार एक ही दिन में नए कोरोना केस 50,000 हजार और बढ़ गए हैं। यानी कि एक दिन के भीतर 2.5 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। सख्त पाबंदियों को देखते हए अंदेशा जताया जा रहा था कि कोरोना के मामले कम होंगे लेकिन 26 मई के बाद कोरोना का आंकड़ा पहली बार 2 लाख के पार पहुंचा है। बढ़ते हुए आंकड़ों को देखते हुए जानकारों ने दावा किया है कि एक दिन के भीतर 8 लाख तक मामले दर्ज किए जा सकते हैं। वहीं यह तीसरी लहर का संकेत भी हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर