UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के जालौन में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि सपा राज में तीन ‘P’ थे- परिवारवाद,पक्षपात,पलायन। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बुंदेलखंड वालों ने बुआ और बबुआ का सूपड़ा साफ कर दिया है। बुआ और बबुआ की पार्टी जातिवाद की पार्टी है। इस बार भी 300 पार होगा। उन्होंने कहा कि अभी Akhilesh Yadav बहुत गुस्सा हैं, दो कारण हैं। ये तीन तलाक़ समाप्त कर दिया। अखिलेश बाबू विरोध कर रहे हैं, क्यों अखिलेश बाबू तलाक़ से आपका क्या लेनदेन है?
SP, BSP, Congress की सरकार में आतंकवादी आते थे: Amit Shah
गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि जब SP, BSP, Congress की सरकार थी तब आतंकवादी आते थे, हमारे जवान को मारते थे और चले जाते थे। मोदी जी सरकार बनी उरी व पुलवामा में हमला हुआ। पाकिस्तान भूल गया कि सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार नहीं BJP की सरकार है। देश के PM मौनी बाबा मनमोहन सिंह नहीं मोदी जी हैं।
BJP सरकार ने 5 साल में 5 Express-Way: Amit Shah
पिछले 70 साल में उत्तर प्रदेश में 12 मेडिकल कॉलेज बनाये गए थे। भाजपा सरकार ने 5 साल में 30 मेडिकल कॉलेज बनाकर यूपी के युवाओं के विकास के रास्ते खोले हैं। 70 साल में कांग्रेस, सपा, बसपा ने मिलकर 2 एक्सप्रेस-वे बनाये थे। भाजपा सरकार ने 5 साल में 5 एक्सप्रेस-वे बनाकर आज उत्तर प्रदेश की विकास की गति तेज की है।
उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार ने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ किया।बुंदेलखंड में केन बेतवा की स्कीम वर्षों से बंद पड़ी थी, इस परियोजना को मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरा किया।
यह भी पढ़ें
- UP Election 2022: एक्शन मोड में CM Yogi, प्रयागराज में 157.78 करोड़ की 31 विकास योजनाओं का हुआ लोकार्पण
- UP Election 2022: Amit Shah का Akhilesh Yadav से सवाल- …अखिलेश बाबू तलाक़ से आपका क्या लेनदेन है?
- क्या टल जाएंगे UP Election? Allahabad HC की अपील पर बोले CEC – ‘राज्य की स्थिति की समीक्षा करेंगे’