CDS Bipin Rawat Helicopter Crash के इकलौते Surviver Group Captain Varun Singh का निधन हो गया है। उन्होंने बेंगलुरु के अस्पताल में आखिरी सांस ली। इससे पहले उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही थी। भारतीय वायु सेना ने ग्रुप कैप्टन को बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में ट्रांसफर किया था। बता दें कि तमिलनाडु (Tamilnadu) के कुन्नूर में MI 17 V5 Helicopter Crash हो गया था। उस वक्त हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई थी। उन तेरह लोगों में CDS Bipin Rawat उनकी पत्नी और 11 सैन्यकर्मी थे। वरुण सिंह उस दुर्घटना के इकलौते Surviver थे, जिन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद वरुण सिंह का शरीर 80 फीसदी जल चुका था।
Group Capt. Varun Singh को मिल चुका था शौर्य चक्र
Group Captain Varun Singh को स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था जो उन्हें 2020 में एक हवाई आपात स्थिति के दौरान LAC पर Tejas Fighter Plane को बचाने के लिए मिला था। रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम और दबाव प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार के बाद वे तेजस को उड़ा रहे थे। इस दौरान काफी ऊंचाई पर जाने के बाद उन्होंने अपना सेल्फ कंट्रोल खो दिया इसके बावजूद अपनी सूझबूझ से ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने विमान को लैंड कराया था।
देवरिया के बेटे ने सबको किया था गौरवान्वित
Group Captain Varun Singh उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कन्हौली गांव के रहने वाले थे। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के दम पर उन्होंने सेना का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार शौर्य चक्र हासिल किया, इस पर जिले के लोगों को काफी गर्व महसूस हुआ था। कैप्टन वरुण सिंह के पिता और भाई भी देश की सेवा में कार्यरत रहे हैं। उनके पिता Colonel केपी सिंह भी सेना से रिटायर अफसर हैं और भाई Navy में अभी भी कार्यरत हैं।
संबंधित खबरें: Tarini Rawat और Kritika Rawat ने माता-पिता की अस्थियां गंगा में की विसर्जित, देखें अंतिम विदाई की तस्वीरें