Asaduddin Owaisi का शरद पवार और राहुल गांधी से सवाल, क्या शिवसेना सेक्यूलर है?

0
340
APN News Live Updates
APN News Live Updates

AIMIM के प्रमुख Asaduddin Owaisi ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि क्या शिवसेना (Shiv sena) सेक्यूलर है? ओवैसी ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस (Congress) पार्टी सर्टिफिकेकट देती है कि कौन सेक्यूलर है कौन नहीं है। क्या वो राहुल गांधी और शरद पवार पब्लिक को बताएंगे कि शिवसेना सेक्यूलर है?

Asaduddin Owaisi ने कहा कि हम कैसे भूल सकते हैं कि 1992 में मुंबई की सड़कों पर क्या हुआ था? उन्होंने कहा कि शिवसेना भारतीय जनता पार्टी की ही तरह एक कम्यूनल पार्टी है।

UP Election 2022 में 100 सीटों पर चुनाव में उतरेगी AIMIM

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों की तरफ से तैयारी तेज हो गयी है। AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 100 सीटों पर चुनाव में उतरेगी। साथ ही उन्होंने गठबंधन को लेकर भी बयान दिया है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम 1-2 और पार्टियों के साथ बातचीत कर रहे हैं, समय बताएगा कि हम गठबंधन करेंगे या नहीं। चुनाव में क्या होगा ये उसका परिणाम बताएगा।

Rahul Gandhi की मांग- कोरोना के आंकड़े सही बताएं, कोविड पीड़ितों को 4 लाख मुआवजा मिले