शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले हफ्ते राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी की थी। इसी बीच अब आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) भी शादी के बंधन में बंध गए है दोनों ने कल, 21 नवंबर को मुंबई में शादी की है। उनकी शादी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से लेकर कई बालीवुड हसिनाएं सज धज कर पहुंची जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अनुष्का रंजन और आदित्य सील की शादी
अपनी शादी के दिन अनुष्का ने एक खूबसूरत बकाइन लहंगा पहना हुआ था, जबकि आदित्य ने एक क्रीम शेरवानी को चुना। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाया
देखें फोटो
अनुष्का रंजन की शादी और प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से कई हस्तियां शामिल हुईं। अनुष्का की बहन आकांक्षा रंजन की बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आईं।
साथ में वाणी कपूर, अथिया शेट्टी, रवीना टंडन, भूमि पेडनेकर भी थीं। बिग बॉस 14 स्टार जैस्मीन भसीन और एली गोनी को भी इवेंट में क्लिक किया गया।बता दें कि आदित्य सील ने अक्टूबर 2019 में पेरिस में अनुष्का रंजन को प्रपोज किया था।
यह भी पढ़ें: Aditya Seal और Anushka Ranjan के संगीत में बन ठन कर पहुंची Alia Bhatt, वायरल हुआ फोटो