Mulayam Singh Yadav का आज जन्मदिन, लखनऊ में सपा की तरफ से हो रहा है समारोह; PM मोदी ने दी बधाई

0
374

Mulayam Singh Yadav का आज जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) की तरफ से लखनऊ में इसे लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस कार्यक्रम में पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनके चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भी हिस्सा लेंगे। राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि शिवपाल यादव और अखिलेश यादव में आज समझौता हो जाएगा। बताते चलें कि मुलायम सिंह की इच्छा रही है कि शिवपाल यादव और अखिलेश यादव एक साथ आ जाए।

समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी गयी है।

PM ंंमोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here