PM Modi Japan Visit: जापान में भारतीयों को संकल्प दिलाते हुए पीएम ने कहा- भारत चलो, भारत देखो, भारत से जुड़ो

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की राजधानी टोक्यो में प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंच चुके हैं।

0
221
PM Modi Japan Visit
PM Modi Japan Visit: जापान में प्रवासी भारतीयों को संबोधित कर रहे है पीएम मोदी

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की राजधानी टोक्यो में प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंच चुके हैं। वहां उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कही। पीएम मोदी के आने की खबर सुनकर कार्यक्रम स्थल में भारतीय मूल के लोग भारी तादाद में इकट्ठा हो गए हैं। लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं।

मोदी को देख लोगों ने जापान में जय श्री राम के नारे लगाए। पीएम ने संबोधन में विवेकानंद के शिकागो दौरे का जिक्र करते हुए भारत के गौरवपूर्ण इतिहास से सभी को अवगत कराया। पीएम ने जापान और भारत के संबंधों का बखान करते हुए तकनीकी, विकास आदि मुद्दों का जिक्र किया है। पीएम ने जापान से विश्व को संदेश देते हुए कहा कि भारत ने हर मोर्चे पर खुद को साबित किया है।

PM Modi Japan Visit: जापान के लिए भारत एक स्वाभाविक टूरिस्ट डेस्टिनेशन- पीएम

मोदी ने अपने संबोधन में भारत का बखान करते हुए कहा- आस्था हो या एडवेंचर, जापान के लिए तो भारत एक स्वाभाविक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इसलिए भारत चलो, भारत देखो, भारत से जुड़ो, इस संकल्प के लिए मैं जापान के हर भारतीय से आग्रह करूंगा कि वो उससे जुड़े।

PM Modi Japan Visit: युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही स्टार्टअप इंडिया- PM

पीएम ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए स्टार्टअप इंडिया के बारे में बताते हुए कहा कि युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही स्टार्टअप इंडिया। देश में अब तक 70 हजार से अधिक स्टार्टअप को मिली मान्यता। यूनिकॉर्न के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बनकर उभरा है।

PM Modi Japan Visit: मुझे मक्खन पर लकीर करने में मजा नहीं आता है, मैं पत्थर पर लकीर करता हूं- पीएम

आजादी का ये अमृत काल भारत की समृद्धि का, भारत की संपन्नता का एक बुलंद इतिहास लिखने वाला है। मुझे जो संस्कार मिले हैं, जिन-जिन लोगों ने मुझे गढ़ा है उसके कारण मेरी भी एक आदत बन गई है। “मुझे मक्खन पर लकीर करने में मजा नहीं आता है, मैं पत्थर पर लकीर करता हूं।”

PM Modi Japan Visit: कोरोना काल में 100 से अधिक देशों को भेजी वैक्सीन

पीएम मोदी ने कोरोना काल के समय को याद करते हुए कहा कि भारत ने कोविड महामारी के दौरान 100 से अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई हैं। जब वैक्सीन उपलब्ध हुई तब भारत ने ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन अपने करोड़ों नागरिकों को भी लगाई और दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी भेजीं।

PM Modi Japan Visit: आज भारत के लोग अपने इतिहास पर गौरव करते हैं

पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- आज का भारत अपने इतिहास को लेकर गौरवान्वित है तो वहीं भविष्य को लेकर आशावान भी है। ये बदलते भारत की तस्वीर है।

PM Modi Japan Visit: पीएम ने जापानवासियों को भारत विजिट के लिए आमंत्रित किया

पीएम ने जापान में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद का जिक्र किया। पीएम ने स्वामी विवेकानंद के उन शब्दों को दोहराया जिसमें विवेकानंद ने भारतीय युवाओं को अनुशासन सीखने के लिए एक बार जापान विजिट करने के लिए कहा था। स्वामी विवेकानंद के कहे शब्दों की तर्ज पर पीएम ने जापान के लोगों को भारत विजिट के लिए आमंत्रित किया है।

संबंधित खबरें :

Sinkhole In China: चीन में वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ा 630 फीट गहरा सिंकहोल, खोज के दौरान मिले कई चौंकाने वाले तथ्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here