‘लीजन ऑफ ऑनर’ पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने मोदी, मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

PM Modi in France: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया...

0
102
PM Modi in France
PM Modi in France

PM Modi in France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पीएम को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इसी के साथ पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। बता दें, इससे पहले भी दुनिया के कई नेताओं को इस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है जिनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी के पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव सहित्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी के पूर्व चांसलर अन्य नेता शामिल हैं।

FotoJet 37

PM Modi in France: पीएम मोदी का पेरिस में जोरदार स्वागत

फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का पेरिस में जोरदार स्वागत हुआ। वहां पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद पीएम ने वहां कई नेताओं से बातचीत की और कुछ जरूरी समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीआई, चंद्रयान-3 और गरीबी जैसे मुद्दों का जिक्र किया। इसके बाद पीएम मोदी पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ डिनर किया।

यह भी पढ़ें: